पंकज चौधरी का यूपी भाजपा अध्यक्ष बनना अब तय है। दोपहर के तीन बजे पर्चा दाखिल करने का समय समाप्त हुआ। पंकज के गोरखपुर स्थित आवास पर खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी मां महराजगंज की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जवला चौधरी नीचे आईं। परिवार के साथ-साथ उनके चेहरे पर अलग खुशी थी। बेटे की इस कामयाबी पर पर जब उनसे प्रतिक्रिया पूछी गई तो वह भावुक हो उठीं। उज्जवला चौधरी बोलीं- मेरे बड़े बेटे प्रदीप चौधरी पंकज को राजनीति में लेकर आए थे। उन्हीं के पुण्य प्रताप से ये (पंकज) आगे बढ़ रहे हैं। छोटे बेटे को सफलता की ऊंचाइयों पर देखकर मां बड़े बेटे को याद करने लगी। इस परिवार को राजनीति में प्रवेश कराने का श्रेय उसी बड़े बेटे प्रदीप चौधरी को जाता है। प्रदीप का कुछ साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। उज्जवला बार-बार उन्हें याद कर भावुक हो जा रही थीं। उन्होंने कहा- मेरा आशीर्वाद मेरे बेटे के साथ है। हर मां का आशीर्वाद उसके बेटे के साथ होता है। जो पद मिला है, ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी उज्जवला चौधरी ने कहा – मैं यही चाहूंगी कि पंकज को जो पद मिल रहा है, उसकी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं। अब तक वह अपने कर्तव्य का पालन करते आए हैं। आगे भी ऐसा ही करने की उम्मीद है। पोती बोली- आज काफी अच्छा लग रहा है
कायना पंकज के बड़े भाई स्व. प्रदीप चौधरी की पोती हैं। दूसरी कक्षा में पढ़ रहीं कायना ने कहा वो मेरे बाबा हैं, मुझे काफी अच्छा लग रहा है। कायना को यह तो नहीं पता कि प्रदेश अध्यक्ष क्या होता है लेकिन उसके चेहरे पर बाबा की कामयाबी की खुशी साफ झलक रही थी। पड़ोसी बोले- जोरदार स्वागत होगा
पंकज चौधरी के मोहल्ले के लोग सुशील अग्रहरि उर्फ बबलू ने बताया- यहां का माहौल काफी अच्छा है। आधिकारिक घोषणा होने के बाद यहां जोरदार खुशी मनाई जाएगी। जब वह अपने घर आएंगे तो गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। पंकज चौधरी के ममेरे भाई श्री पटेल ने बताया कि आज सभी लोग काफी खुश हैं। हम सब अपने भाई के साथ 1989 से ही हैं। उनके बड़े भाई उन्हें राजनीति में लेकर आए थे। पंकज चौधरी काफी मिलनसार हैं। पूरे मोहल्ले में काफी खुशी है। पंकज चौधरी के परिवार के बारे में जानिए… पंकज चौधरी के बाबा का नाम राम नारायण था। भगवती प्रसाद पंकज के पिता थे। प्रदीप चौधरी उनके बड़े भाई हैं। वह जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। पंकज की माता उज्जवला चौधरी भी महराजगंज से जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। उनकी बहन साधना चौधरी सिद्धार्थनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इसके अलावा पंकज चौधरी की दो और बहनें हैं नीलम चौधरी व सपना चौधरी। पंकज चौधरी के दो बच्चे हैं। रोहन चौधरी व श्रुति चौधरी। रोहन राजनीतिक रूप से सक्रिय रहते हैं। इसी तरह पंकज चौधरी के बड़े भाई स्व. प्रदीप चौधरी के तीन बच्चे हैं। बेटे राहुल के अलावा दो बेटियां शिल्पी और स्वाति चौधरी हैं। ———————— इनसे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे:शाह के करीबी, योगी प्रस्तावक बने; जानकारी मिली तो मां खुशी से रोने लगीं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने शनिवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है। ऐसे में पीएम मोदी-अमित शाह के करीबी चौधरी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। पढ़ें पूरी खबर… 2. यूपी में भाजपा ने पंकज चौधरी को क्यों बनाया बॉस:लोकसभा चुनाव में कुर्मी समाज छिटक गया था; मोदी-संघ के खास यूपी भाजपा के नए बॉस के नाम पर मुहर लग चुकी है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वह पीएम मोदी और आरएसएस के करीबी हैं। कुर्मी समुदाय से आने वाले पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने भाजपा ने सपा के पीडीए की काट के साथ पिछड़े वर्ग को भी साधने की कोशिश की है। पढ़ें पूरी खबर…