पति की हत्या के लिए जहर लाई, खुद खा लिया:कानपुर में पति बोला- पत्नी के भतीजे से अवैध संबंध थे, मुझे मारना चाहते थे

कानपुर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पति ने कहा- पत्नी के भतीजे से अवैध संबंध थे। वह मेरी जहर देकर हत्या करना चाहती थी। लेकिन, साजिश का खुलासा होने के बाद उसने वह जहर खुद खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल करने पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। पति जेल गया तो भतीजे से रिलेशन बन गए
ख्योरा गांव में रहने वाले सुरेश चंद्र (45) ने बताया कि मेग्गन पुरवा गंगा बैराज निवासी प्रीति (25) से मेरी 3 साल पहले हमारी शादी हुई थी। सुरेश ने पहली पत्नी को छोड़ दिया था। प्रीति भी पहले पति से अलग हो गई थी। कुछ समय पहले सुरेश रेप केस में जेल चला गया। वह 2 महीने पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। जेल में रहने के दौरान प्रीति और सुरेश के भतीजे के बीच नजदीकी बढ़ गईं। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। सुरेश जेल से छूटकर आया, तो उसे पत्नी का रुख बदला-बदला दिखा। इधर, भतीजे और प्रीति भी मेरे सुरेश के जेल से आने के बाद से परेशान हो गए थे। पति बोला- भतीजे के साथ मिलकर मुझे मारना चाहती थी
सुरेश ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर में नौकरी करने वाले भतीजे ने प्रीति के साथ मिलकर मुझे मारने की साजिश रची। प्रीती मार्केट जाने के बहाने मेरे साथ 16 जून को विष्णुपुरी नवाबगंज बाजार पहुंची। इस दौरान उसे भतीजा वहां मिला। उसने जहर की गोलियां देते हुए मेरी हत्या की बात कही। पति ने कहा- मैंने दोनों को बाजार में मिलते हुए देख लिया था। संदेह होने पर घर आकर प्रीति का मोबाइल चेक किया, तो दंग रह गया। प्रीति की भतीजे के साथ जहर देकर हत्या की साजिश रचने की कॉल रिकॉर्डिंग, दोनों की अश्लील फोटो समेत कई सबूत मिले। इसके चलते मैं तो बच गया, लेकिन प्रीति की कलई खुलने पर वह दहशत में आ गई। उसे जो जहर मेरे भतीजे ने मेरी हत्या करने के लिए दिया था, प्रीति ने खुद ही खा लिया। हालत बिगड़ने पर 16 जून को प्रीति को हैलट अस्पताल में एडमिट कराया था। जहां पर इलाज के दौरान आज शनिवार सुबह प्रीति की मौत हो गई। ACP बोले- मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
मामले की जानकारी मिलते ही ACP कर्नलगंज अमित चौरसिया, नवाबगंज थाना प्रभारी हैलट अस्पताल में जांच करने पहुंचे। इस दौरान प्रीति के पति ने पूरे मामले की जानकारी और रिकॉर्डिंग, फोटो आदि सबूत ACP को दिए। कॉल रिकॉर्डिंग में प्रीति और भतीजे दोनों सुरेश को जहर देकर मारने की साजिश रच रहे हैं। ACP ने बताया कि महिला की मौत के बाद पुलिस की टीम जांच करने पहुंची थी। पति ने जहर खाकर सुसाइड की बात कही है। जबकि, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्ष से अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति बोला- करोड़ों की संपत्ति और अवैध संबंध के चलते रची मेरी हत्या की साजिश
सुरेश चंद्र ने कहा- हम दोनों के कोई संतान नहीं है। हमारे नाम पर करीब 5 बीघा जमीन है। इस जमीन की कीमत ढाई से तीन करोड़ रुपए है। सुरेश ने कहा- मेरी हत्या के बाद संपत्ति हड़पने और दोनों ने साथ में रहने का प्लान बनाया था। सुरेश और प्रीति की उम्र में काफी अंतर है। प्रीति 25 साल की थी, जबकि पति सुरेश 45 साल का है। दोनों के रिश्तों के बीच खटास की एक यह भी बड़ी वजह थी। ————————— ये खबर भी पढ़िए- प्यार किया, तो मरने पर मजबूर कर दिया, इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते हुए युवक ने पीया जहर, परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया महोबा से एक युवक का इंस्टाग्राम पर लाइव आकर जहर पीने का वीडियो सामने आया है। युवक ने अपने प्रेम संबंध की वजह से माता-पिता की बदनामी के डर से आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक ने वीडियो में परिवार के दबाव और दो युवकों के बदनाम करने की बात बताई है। मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रामपुरा गांव का है। 3 मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में वह कहता है- अगर किसी एक से प्यार करना गलत है तो राधा-कृष्ण भी गलत हैं। मैं काजल से शादी कर चुका हूं लेकिन समाज हमें जीने नहीं दे रहा। मोहित और रामजी ने झूठे इल्जाम लगाकर मेरी बदनामी की। पढ़ें पूरी खबर…