कानपुर में पति के सामने पत्नी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। पत्नी गुस्से से कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पति बाहर से दरवाजा खटखटाता रहा। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो पति घबरा गया। उसने खिड़की से देखा तो पत्नी पंखे से फंदा लगा रही थी। वह चीखने लगा। दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं तोड़ा पाया। वह करीब 20 मिनट तक खिड़की पर हाथ-पैर मारता रहा। पत्नी को सुसाइड न करने की दुहाई देता रहा। लेकिन गुस्से में उसने पति की बात नहीं मानी और फंदे से लटक गई। पति के सामने ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के समय घर पर पति अकेला था। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला सोमवार रात का सचेंडी थाना क्षेत्र के भीमसेन कॉलोनी का है। अब विस्तार से पढ़िए… 4 साल पहले हुई थी शादी
भीमसेन निवासी कुलदीप वर्मा की 4 साल पहले फतेहपुर निवासी प्रभा उर्फ राधा से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे यशी(3) और यशु (1) हैं। कुलदीप सीमेंट लोडिंग का काम करता है। कुलदीप के बड़े भाई दिलीप ने बताया कि दोनों का अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। जिस कारण वह करीब 5 सालों से परिवार से अलग रहने लगे थे। पहले भी कर चुकी सुसाइड की कोशिश
कुलदीप की चचेरी बहन राखी ने बताया- भाभी प्रभा का अक्सर विवाद होता था। जिसके बाद वह मायके चली जाती थीं। भाभी पहले भी तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। लेकिन हम लोगों ने मौके पर पहुंचकर भाभी को बचाया। परिजनों ने प्रभा का आत्महत्या से बचाने के दौरान का एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें प्रभा ससुराल वालों से कह रही है कि कितने बार बचाओगे, ज्यादा बचाने का प्रयास करोगे तो बच्चों को टांग कर खुद आत्महत्या कर लूंगी। इस वजह से सब उससे ज्यादा नहीं बोलते थे। हमेशा कहती थी कि मुझे अकेला छोड़ दो, आप लोगों का बहुत बड़ा एहसान होगा। बहन बोली- शराब का लती था कुलदीप
प्रभा की बहन सपना ने बताया- कुलदीप शराब का लती है। आए दिन नशे में धुत होकर घर आता था। बहन के विरोध करने पर मारपीट करता था, जिस कारण बहन का उससे विवाद होता था। कई बार विवाद के बाद बहन मेरे घर में आकर रहती थी। इसके बाद कुलदीप मान-मनौव्वल कर उसे ले जाता था। बहन ने मुझसे कहा था कि वो वहां खुश नहीं है। ससुराल वाले उसको सपोर्ट नहीं करते थे। हम लोग उसको समझाते थे कि तुम हिम्मत रखो। सब ठीक हो जाएगा। लेकिन, वो ऐसा कदम उठा लेगी, मैंने कभी नहीं सोचा था। इस बात पर हुआ विवाद
सपना ने बताया कि सोमवार देर रात प्रभा पति कुलदीप से कहती है कि मुझे मायके जाना है। कुलदीप ने कहा कि अभी तो गई थी, खैर अभी रात हो गई, सुबह इस बारे में बात करते हैं। इस वो जिद करने लगी। इस पर दोनों झगड़ा होने लगा। झगड़े के बाद प्रभा अपने कमरे में चली गई। कुलदीप ने देखा, तो कमरा बंद कर गमछे से फंदा लगा रही थी। इस दौरान कुलदीप ने दरवाजा तोड़ना शुरू किया, लेकिन तब तक प्रभा फंदे पर लटक गई। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया- सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि मायके वाले पति पर शराबी होने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ससुराल वालों का कहना है कि बहू हमेशा सुसाइड की धमकी देती थी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। —————————– यह खबर भी पढ़ें- राजकुमार सुसाइड मामले में रिवाल्वर किसकी?, पुलिस को अब तक नहीं पता, परिजन बोले- सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग पर शक लखनऊ में चकबंदी मिनिस्टीरियल संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह की सुसाइड मामले में पुलिस अब तक यह नहीं पता कर सकी है कि मौके से मिली रिवाल्वर किसकी है। कलेक्ट्रेट के शस्त्र विभाग ने कंप्यूटर रिकॉर्ड खंगाले, लेकिन रिवाल्वर नंबर किसी लाइसेंस से नहीं मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर