मेरठ में पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। काफी समझाने के बाद गुरुवार को उसने सरेंडर किया। पुलिस ने जब उसे घेरा तो तमंचा तान लिया। पुलिस उसे समझाती रही लेकिन वह बेपरवाह होकर कभी पानी पीता रहा तो कभी बीड़ी जलाकर पीता रहा। पुलिसवाले जब भी पास जाने की कोशिश करते तमंचा तानते हुए कहता- पास आओगे तो गोली मार दूंगा। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने विश्वास में लेते हुए उसे काफी समझाया तो वह सरेंडर को राजी हुआ। इसके बाद उसे अरेस्ट किया गया और थाने ले गई। गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने लगाया जाम उधर, मृतक प्रेमी का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे नहीं हटेंगे। सड़क जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब 40 मिनट बाद पुलिस के आश्वासन पर परिजन मान गए और जाम खुलवा दिया गया। आरोपी ने पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े मारी थी गोली दरअसल, बुधवार को दिनदहाड़े सुरेंद्र नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी और लिव-इन पार्टनर सुरेंद्र को लगातार दो गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 39 सेकेंड के वीडियो में आरोपी युवक को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। इसके अलावा आरोपी का करीब चार मिनट का एक और वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी प्रदीप बाइक चलाते हुए खुद वीडियो बनाता दिख रहा है। वह हत्या की बात कबूल करते हुए अपनी पत्नी को भी मारने की धमकी देता नजर आ रहा है। पुलिस आरोपी पति प्रदीप की तलाश में जुटी थी। घटना रामराज के बहसूमा थाना क्षेत्र की है। देखिए 4 तस्वीरें.. सुरेंद्र की मौत से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….