पत्नी को मारी ब्लेड, पति का ससुरालवालों ने काटा गला:फिरोजाबाद में महिला की पीठ पर 9 गहरे घाव, युवक गंभीर

फिरोजाबाद में पत्नी को लेने पहुंचे पति का ससुराल वालों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। पीठ पर ब्लेड से कई वार किए। महिला की पीठ पर 9 गहरे कट के निशान आ गए। वह बुरी तरह घायल हो गई। गुस्से में महिला के मायके वालों ने युवक की गर्दन पर चाकू से वार किया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों और परिजनों से मामले की जानकारी ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला थाना फरिहा क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… 3 साल पहले हुई थी शादी
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के कुरगमा निवासी देवेंद्र पुत्र डोरीलाल की 3 साल पहले शादी हुई थी। उसका ससुराल फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव अगोदा में है। शादी के बाद से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पत्नी कृष्णा, पति देवेंद्र के शराब पीने की हरकत से परेशान थी। इसका वह विरोध करती थी। लड़ाई के कारण ही कुछ दिन पहले कृष्णा गुस्से में मायके आ गई थी। पत्नी को लेने पहुंचा, तो होने लगी मारपीट
गुरुवार शाम को देवेंद्र पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा। यहां उसका पत्नी और उसके घरवालों से विवाद हुआ। मारपीट भी हुई। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया। शुक्रवार सुबह फिर देवेंद्र की पत्नी कृष्णा और उसके घरवालों से कहासुनी होने लगी। पत्नी को थप्पड़ मारा, पीठ पर मारी ब्लेड
देवेंद्र ने गुस्से में पत्नी को थप्पड़ मार दिया। उसकी पीठ पर ब्लेड से कई वार किए। जिससे वह लहूलुहान हो गई। यह देख ससुराल वालों को गुस्सा आ गया। उन्होंने देवेंद्र को पकड़ लिया। किचन से चाकू लाकर उसका गला काट दिया। देवेंद्र जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। ससुरालवाले बोले- युवक ने खुद काटा अपना गला
घायल देवेंद्र को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि देवेंद्र ने पहले पत्नी पर हमला किया। फिर डर के कारण घर में रखे चाकू से अपना गला काट लिया। पत्नी बोली- मुझे अब पति के साथ नहीं रहना
कृष्णा ने कहा- पति ने शराब पीकर मारपीट की थी। इससे पहले भी वह कई बार मारपीट कर चुके हैं। सुबह मारपीट करते हुए उन्होंने ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे पीठ में गहरे घाव हो गए हैं। अब मैं इसके साथ नहीं रहना चाहती। मैं इनके खिलाफ कार्रवाई चाहती हूं। मेरी पत्नी फोन पर किसी से बात करती थी
देवेंद्र का कहना है कि गुरुवार शाम को जब मैं पत्नी को लेने पहुंचा था, तब उसकी पत्नी फोन पर किसी से बात हो रही थी। मुझे गुस्सा आ गया। मैंने उसकी पिटाई कर दी। शुक्रवार सुबह पत्नी ने अपने ननिहाल पक्ष के साथ मिलकर मेरी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। मैं तड़प रहा था। इंस्पेक्टर राजीव राघव ने कहा- शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का लग रहा है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर राजीव राघव का कहना है मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का है। जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————————- ये खबर भी पढ़ें सोनभद्र में मंत्री पर हमला, शीशे पर मुक्के मारे:फ्लीट के सामने आया हमलावर, मंत्री ने कहा- गाड़ी भगाओ; थाने जाकर रुकवाई समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड के काफिले पर गुरुवार रात हमला किया गया। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज से अपने घर डाला लौटते समय यह हमला हुआ। मंत्री ने बताया- एक गाड़ी ने पहले उनके काफिले को ओवरटेक किया और फिर रोक कर अभद्रता की गई। पूरी खबर पढ़ें