पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की:नशे की ओवरडोज दी, बाइक से किडनैप कर 15 किमी ले गए, गला घोटकर नहर में फेंका

मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन पति रुकावट डालता था। प्लान के अनुसार, घटना वाले दिन हमने पहले पति को नशे की छह गोलियां दीं। वह बेहोश हो गया तो उसे बाइक पर बैठाकर नहर किनारे ले गए। वहां दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और मरा समझकर गंगनहर में फेंक दिया। यह कबूलनामा है पत्नी काजल का, जिसने अपने 11 साल छोटे 19 साल के प्रेमी आकाश के साथ मिलकर पति अनिल की हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया। परिजनों को शक न हो, इसलिए उसने घर में कुछ नहीं बताया। जब अनिल 2 दिन तक घर नहीं लौटा तो उसके भाई राजू ने 26 अक्टूबर को रोहटा थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने पत्नी काजल और उसके प्रेमी आकाश को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया। पूछताछ में काजल ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली। अब दोनों की निशानदेही पर गंगनहर में गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है। घटना रोहटा थाना क्षेत्र की है। गुमशुदगी से शुरू हुई कहानी रोहटा निवासी 32 वर्षीय अनिल राजमिस्त्री का काम करता था। उसका आठ साल पहले मुजफ्फरनगर की काजल 36 के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां 6 और 4 साल की और एक बेटा 2 साल का है। काजल का अपने ही पड़ोसी आकाश (19) से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आकाश चिनाई मजदूर है। 24 अक्टूबर को अचानक अनिल घर से अचानक गायब हो गया। जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। अगले दिन 26 अक्टूबर को उसके भाई राजू ने रोहटा थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल कॉल डिटेल निकालीं। इसी दौरान पुलिस की नजर गुमशुदा व्यक्ति की पत्नी के फोन रिकॉर्ड पर गई, जिसमें एक युवक से लगातार संपर्क होने की बात सामने आई।पुलिस ने जब पत्नी से पूछताछ की तो पहले वह टालती रही, लेकिन जब सबूत दिखाए गए तो सच्चाई सामने आने लगी। अब पूरा कबूल नामा पढ़िए पत्नी ने जो बताया खाने में नशे की गोलियां दी फिर गला घोटकर नहर में फेका पूछताछ में पत्नी काजल ने पुलिस को बताया कि मेरा एक युवक आकाश से प्रेम संबंध था, जो मेरे ही इलाके का रहने वाला था। हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। जब मेरे पति आकाश को मेरे अफेयर के बारे में पता चला तो घर में झगड़े बढ़ने लगे। मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन पति आड़े आ रहा था। इसी वजह से हमने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। हमने तय किया कि उसे नशे की गोलियां देकर बेहोश करेंगे। प्रेमी बाजार से दवाएं लेकर आया। रात में मैंने पति को खाने में मिलाकर करीब छह गोलियां दे दीं। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद मेरा प्रेमी आकाश और उसका एक साथी बादल घर आए। बादल बागपत के डोला गांव का रहने वाला है। घर आकर अनजान बनने की कोशिश की वहीं प्रेमी आकाश ने बताया कि हमने बादल के साथ मिलकर बाइक पर बैठाया। घर से हम लोग लगभग 15 किमी दूर सिवालखास पुल की तरफ ले गए, जहां सुनसान जगह थी। वहां हमने दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। जब अनिल ने हिलना-डुलना बंद कर दिया, तो हमने उसे अधमरी हालत में गंगनहर में फेंक दिया। घर लौटकर मैंने ऐसे व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो। अगले दिन काजल ने पति अनिल की गुमशुदगी का नाटक किया। रिश्तेदारों को बताया कि अनिल कहीं चला गया है, मुझे कुछ नहीं पता। लेकिन परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। भाई बोला- पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की
भाई राजू ने बताया कि अनिल की हत्या के पीछे उसकी पत्नी काजल और उसके प्रेमी आकाश का हाथ है। राजू के मुताबिक, आकाश ही नशे की गोलियां लेकर आया था, जो उसने काजल को दीं। बाद में काजल ने वही गोलियां खाने में मिलाकर अपने पति अनिल को खिला दीं, जिससे वह बेहोश हो गया।
राजू ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात काजल, आकाश और उसके साथी बादल ने मिलकर अनिल को नशीली दवा देकर किडनैप किया। इसके बाद तीनों उसे गंगनहर के किनारे ले जाकर फेंक आए। पुलिस को शक है कि उसकी मौत के बाद लाश नहर में बह गई।
भाई बताया कि 26 अक्टूबर को उसने रोहटा थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ तो 5 नवंबर को दूसरी तहरीर देकर काजल, आकाश और बादल पर हत्या का संदेह जताया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और तीन टीमें जांच में जुटीं। पुलिस को नशे की गोलियां और पत्ते भी बरामद हुए हैं। गांव के लोग भी दोनों के रिश्ते से वाकिफ थे और दोनों को अक्सर साथ देखा गया था। शव की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि नहर का पानी तेज होने के कारण अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने वारदात के बाद शव को किसी दूसरी जगह तो नहीं फेंका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में साफ हो गया है कि वारदात की मास्टरमाइंड पत्नी ही थी। उसने ही प्रेमी को उकसाया और हत्या की योजना बनाई। फिलहाल तीनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़िए… इकलौते बेटे को बर्थडे पर बुलेट दिलाई, उससे ही मौत:लखनऊ में बहन को स्कूल छोड़कर घर आ रहा था, बस से टकराया लखनऊ में बुलेट सवार 11वीं का छात्र और उसका दोस्त बस से टकरा गए। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार सुबह छात्र अपनी बहन को स्कूल छोड़कर दोस्त के साथ घर लौट रहा था। स्कूल से निकलते ही एक प्राइवेट बस से टकरा गया। पढ़ें पूरी खबर…