बुलंदशहर में एक तेज रफ्तार कर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पुलिया को तोड़ते हुए नीचे 3 फीट नीचे सूखी नहर में गिर गई। इसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार बदायूं के चमनपुरा थाना सहसवान का रहने वाला था। बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे स्विफ्ट कार (DL-3CDB-7567) से दिल्ली के लिए घर से निकले थे। सुबह 5.30 बजे बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद में जानीपुर चंदौस तिराहे के पास हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में तनवीज अहमद (26), मोमिरा (24), जेबा (14), जुबेर (30) और उनके 2 वर्षीय बेटे जैनुल की मौत हो गई। जबकि 28 साल की गुलनाज घायल हैं। कार तनवीज अहमद चला रहे थे। देखें 3 तस्वीरें… यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…