झांसी में पहले पति की मौत के बाद महिला ने लव मैरिज की। उसके 5 महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। वो पति के साथ कमरे में सोई थी। रात को जागी और उसी कमरे में पंखे के कुंडे पर फांसी लगाकर जान दे दी। मोबाइल पर अलार्म बजने पर पति जागा तो पत्नी फंदे पर लटकी थी। इसके बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के मैरी गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… मृतका का नाम बीरवती देवी (23) था। वह रक्सा के डोंगरी गांव की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, 6 साल पहले उसकी शादी एमपी के नौबर्ड में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही बीमारी की वजह से पति की मौत हो गई थी। बीरवती का भाई विजय लेबर ठेकेदार है। उसके पास ललितपुर के खड़ेसरा गांव निवासी छोटू आदिवासी मजदूरी करता था। करीब एक साल पहले विजय की पत्नी बीमार हो गई। खून चढ़ाने की जरूरत पड़ी तो छोटू अस्पताल पहुंच गया और खून दिया था। वहां उसकी मुलाकात बीरवती से हो गई। दोनों की दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। तब परिवार ने 17 मार्च 2025 को दोनों की शादी कर दी थी। तब से दोनों अच्छी तरह से रह रहे थे। पति को सुलाकर फांसी लगाई
पति छोटू आदिवासी ने बताया- मैं अपनी पत्नी बीरवती के साथ साले विजय के पास काम कर रहा था। अभी वो मैरी गांव के पास घर बनाने का ठेका लिए है। हम दोनों उसी निर्माणाधीन मकान में रहते थे। शुक्रवार रात करीब 7 बजे हम दोनों ने खाना खाया और फिर एक घंटे कमरे में एकसाथ सो गए। दूसरे कमरे में राजमिस्त्री अपने परिवार के साथ सोया था। रात करीब 11 बजे मोबाइल में अलार्म बजा तो नींद खुल गई। तब बिस्तर पर पत्नी नहीं थी। देखा तो वो साड़ी से पंखे के कुंडे पर फंदे बनाकर झूल रही थी। चिल्लाने पर राजमिस्त्री आ गया और पत्नी को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
छोटू ने रात को अपने साले को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन झांसी पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। वहीं, बीरवती के भाई विजय का कहना है कि दो भाइयों में बीरवती अकेली बहन थी। जमीन से कुंडे की दूरी करीब 8 से 9 फीट थी। वो वहां तक कैसे पहुंची, इसका कोई साक्ष्य नहीं मिला है। हम लाेगाें को मौत संदिग्ध लग रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। पहले भी मरने की बात कहती थी
ग्रामहोम सिटी चौकी इंचार्ज शिवपाल सिंह ने बताया- बीरवती ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। परिजनों ने बताया कि वो कुछ समय से अजीब हरकतें करने लगी है। पहले भी वो कहती थी कि मरना है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. गोरखपुर में बेटे ने सो रहे पिता का सिर काटा:बड़े बेटे के इलाज के लिए बेची थी जमीन, कहता था-पिता की हत्या करूंगा
गोरखपुर में युवक ने सो रहे पिता की फावड़े से गर्दन काट दी। बड़े भाई के इलाज के लिए जमीन बेचने को लेकर पिता से नाराज था। लोगों से कह रहा था कि अब मैं अपने पिता की हत्या करूंगा। शाम को जमीन बेचने को लेकर बाप-बेटे में विवाद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…