‘पापा का 1-2 नहीं, 3 लड़कियों से अफेयर था। वो आधी रात को भी घर आ जाते थे। मम्मी पर चिल्लाते, उन्हें धमकाते…मैं भी सहम जाती थी। वो कहते- तुम मुझे छोड़ दो, मेरी जिंदगी से कब जाओगी। आज मेरे पापा ने मम्मी को मार डाला।’ ये बातें 13 साल की बेटी ने शाहपुर थाने के SHO नीरज कुमार राय को बताई। जब वह अपने पिता के खिलाफ तहरीर लिख रही थी। उस वक्त पिता विश्वकर्मा चौहान सिर्फ 10 कदम की दूरी पर लॉकअप में सिर पर हाथ रखकर बैठा हुआ था। क्या सिर्फ तलाक लेने के लिए विश्वकर्मा चौहान ने अपनी पत्नी को सरेआम गोली मार दी? 17 साल की शादी अचानक टूटने और फिर कत्ल के दो राह तक कैसे पहुंची। ये जानने के लिए दैनिक भास्कर टीम ने ममता और विश्वकर्मा, दोनों की जिंदगी को समझा। पढ़िए रिपोर्ट… 15 साल तक मैरिड लाइफ सही रही, फिर दूरियां बढ़ीं
परिवार के सदस्यों से बात करने के बाद पता चला कि विश्वकर्मा और ममता की 2008 में अरेंज मैरिज हुई थी। 15 साल तक उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी चली। परिवार ने उन्हें कभी झगड़ते हुए नहीं देखा। इधर 2 साल से उनके बीच दूरियां इतनी बढ़ीं कि गुलरिया के हरसेवकपुर में पति विश्वकर्मा का घर छोड़कर ममता शाहपुर में गीत वाटिका के पास किराये के मकान में शिफ्ट हो गई थी। उसके साथ में 13 साल की बेटी मुक्ति भी रहती थी। बेटी ने पुलिस को बताया कि पापा-मम्मी घर में जब भी होते थे, कभी एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। जिंदगी की ज्यादातर हैपनिंग सोशल मीडिया पर ही शेयर करते थे। पापा अक्सर कहते थे कि मुझे इस घर में कुछ पता ही नहीं चलता। कुछ जानना हो तो तुम्हारी मम्मी का सोशल मीडिया अकाउंट देखना पड़ता है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ममता और विश्वकर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी अकेले पड़ गए थे। इसे दूर करने के लिए घर के बाहर सहारा ढूंढ रहे थे। दोनों अलग-अलग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते। इसकी तस्वीर-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते। इसके बाद अनजान लोगों के कमेंट दोनों के बीच की दूरी को और बढ़ाते चले गए। विश्वकर्मा कम पढ़ा-लिखा, ममता कॉन्वेंट में पढ़ी
खजनी इलाके की ममता को शादी के 4 साल बाद बेटी पैदा हुई। इसका नाम मुक्ति रखा गया। बताते हैं कि इसके बाद ही विश्वकर्मा का व्यवहार थोड़ा बदलने लगा। दरअसल, विश्वकर्मा कम पढ़ा-लिखा था, वहीं दूसरी तरफ ममता ने कॉन्वेंट स्कूल और कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। ये भी एक वजह थी कि दोनों के बीच विचारों का मतभेद होने लगा था। विश्वकर्मा और ममता अलग-अलग जिम जाते
विश्वकर्मा बॉडी बनाने के लिए जिम जाने लगा। ममता काे दिखाने के चक्कर में ही उसने बाहर कई लड़कियों से संबंध भी बना लिए। जब इस बात की खबर ममता को मिली तो वह भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हाे गई। वह एक से बढ़कर एक रील्स बनाती थी। इन्हें देखकर विश्वकर्मा भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने लगा। विश्वकर्मा को भी लगता था कि उसकी पत्नी का बाहर अफेयर है, इसलिए वह पत्नी से और दूर होता गया। दूसरी लड़कियों से मोबाइल पर बातें करने लगा। 15 महीने पहले दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों अलग होने की बात करने लगे। एक महीने तक रार चलती रही। ममता बैंक रोड पर प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। उसने पति से विवाद बढ़ने पर अलग रहने का फैसला किया। थाने पर समझौता, दहेज लौटाया था
पति-पत्नी के बीच का विवाद गुलरिहा थाने तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों परिवार के लोगों को बुलाकर पुलिस ने बातचीत कराई। विश्वकर्मा और ममता के रिश्ते की दरार को खत्म करने के लिए भी कोशिश की गई, लेकिन दोनों तैयार नहीं हुए। इसके बाद थाने पर ही अलग रहने की बात पर सहमति बन गई। समझौते के आधार पर ही विश्वकर्मा ने ममता के घर से मिला दहेज का सारा सामान उसे वापस कर दिया। ममता का मायका लुधियाना में है। वहीं पर उसके 3 भाई और मां रहते हैं। इसलिए ममता ने शाहपुर के पप्पू कटरा के पास ही एक किराए का कमरा लिया। जहां पर अपनी बेटी के साथ रहने लगी। ममता ने कोर्ट केस किया
इसी बीच किसी ने ममता को समझाया कि वह कोर्ट केस कर दे, तब बच्ची की परवरिश के लिए पति से पैसे मिलेंगे। ममता ने कोर्ट में आवेदन दिया। इसके बाद दोनों तरफ से तलाक के पेपर भी जमा कराए गए। बताया जा रहा है- यह केस अब खत्म होने वाला था। इसमें ममता की गवाही होनी थी, लेकिन वह गवाही देने नहीं जा रही थी। इधर विश्वकर्मा तलाक लेने के लिए परेशान था। वह बार-बार ममता के भाइयों के पास भी कॉल करके शिकायत करता था। उनसे कहता- ममता जानबूझकर केस को आगे बढ़ा रही है। बार-बार कहने पर भी गवाही देने नहीं आ रही। दहेज का सामान भी वापस कर दिया है। अब वह ज्यादा पैसे की डिमांड कर रही, ये सही बात नहीं है। ममता ने विश्वकर्मा को पिटवाया
शाहपुर स्थित ममता के किराए के मकान में कई बार विश्वकर्मा गया था। वहां भी दोनों के बीच झगड़े ही होते थे। तब ममता के कहने पर कुछ लड़कों ने विश्वकर्मा की बुरी तरह से पिटाई भी कर दी थी। इसके बाद ममता ने मकान बदल दिया था। वह शाहपुर में ही घोषीपुरवा में रहने लगी। वहीं, विश्वकर्मा परेशान होकर उसे ढूंढने लगा। वह हर हाल में ममता से छुटकारा पाना चाहता था। लेकिन उसे एक भी पैसे नहीं देना चाहता था। बताया जा रहा है, एक महीने पहले किसी रिश्तेदार से ही उसने तमंचा भी खरीदा था। इसके बाद से ही वह ममता के पीछे लग गया था। 3 सितंबर को गोली मारकर हत्या भी कर दी। इसके बाद कहीं भागा नहीं, वहीं बैठा रहा। भीड़ में तमंचा लेकर सबसे कहने लगा- बहुत परेशान करके रख दिया था। अब सारी परेशानी खत्म कर दी। मुझे खुशी है, मेरी मेहनत की कमाई का एक भी पैसा वो नहीं खा पाएगी। 3 अगस्त की रात करीब 8 बजे की घटना है। सड़क पर भीड़भाड़ भी थी। लोग तमाशा देखते रहे, कोई आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। यह पूरी घटना स्टूडियो में लगे CCTV में कैद हाे गई। इसका DVR पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। विश्वकर्मा ने अपने हिस्से की जमीन 35 लाख में बेची
विश्वकर्मा के 3 भाई हैं। एक साल पहले विश्वकर्मा ने अपने पिता के अपने हिस्से की जमीन बेची थी। इसके बदले में उसे 35 लाख रुपए मिले थे। इसके बाद से ही वह ममता पर जल्द से जल्द तलाक देने का दबाव बनाने लगा था विश्वकर्मा के पिता नोखई अपने रिश्तेदारों के पास बहू को अंतिम बार देखने पोस्टमॉर्टम हाउस गए थे। वहां कोने में बैठकर वह काफी देर तक रोते रहे। उनका कहना था कि मेरे बेटे ने पूरा परिवार बर्बाद कर दिया। वायरल होने लगे ममता के VIDEO
ममता की मौत के बाद उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं। ममता स्ट्रगल कर रही थी। जॉब करके बेटी की पढ़ाई और उसका हर शौक पूरा करती थी। साथ ही अपनी सारे खुशी के पल सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करती थी। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ममता हमेशा एक्टिव रहती थी। उसने सैकड़ों वीडियो व फोटो शेयर किए थे। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वह कितनी खुश मिजाज थी, उसे घूमना काफी पसंद था। मायके में हुआ ममता का अंतिम संस्कार
इधर दोपहर बाद BRD मेडिकल कॉलेज में ममता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शाम करीब 4 बजे पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। लुधियाना से ममता के भाई आए थे। वे शव खजनी लेकर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मायके में ही अंतिम संस्कार किया गया है। शाहपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी विश्वकर्मा चौहान के पास से तमंचा बरामद किया है। पुलिस उसे साथ लेकर गुलरिहा हरसेवकपुर नंबर 2 स्थित घर पर भी गई थी। वहां से भी शाहपुर पुलिस ने कुछ कागजात अपने कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने विश्वकर्मा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब जानिए, विश्वकर्मा ने ममता का मर्डर कैसे किया… पत्नी का पीछा करते हुए पहुंचा, 2 गोली मारीं
गोरखपुर में सरे बाजार पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच तलाक होने वाला था। दोनों शहर में अलग-अलग जगह किराए पर रहते थे। पत्नी शहर में ही प्राइवेट जॉब करती थी। बुधवार शाम को ऑफिस से घर लौटते समय वह एक दुकान पर फोटो खिंचवाने के लिए रुकी। पीछा करता हुआ उसका पति भी पहुंच गया। स्टूडियो से बाहर निकलते ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों धक्का-मुक्की करने लगे। अचानक से पति ने तमंचा निकाला और पत्नी को गोली मार दी। उसने दो गोली चलाईं। पहली गोली पत्नी के सीने में तो दूसरी हाथ में लगी। पत्नी को गोली मारने के बाद पति भागा नहीं, वहीं पर खड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी की 13 साल की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। …….. ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, स्टूडियो में फोटो खिंचवाने गई थी, कहासुनी के बाद बीच बाजार की फायरिंग गोरखपुर में बुधवार रात 8 बजे पति ने बीच बाजार अपनी पत्नी को गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में पत्नी को लोगों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति हेलमेट में पिस्टल रख लाया था। पत्नी को गोली मारने के बाद पति करीब 25 मिनट तक वहीं खड़ा रहा। इस बीच वह कहता रहा- मैं इससे बहुत परेशान हो गया था। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। वारदात शाहपुर इलाके जेल रोड की है। पढ़ें पूरी खबर…