मुरादाबाद में 15 साल की बेटी से उसके पिता ने रेप किया। लड़की रविवार को मां के साथ शिकायत करने थाने पहुंची। पुलिस को बताया कि पिता 3 महीने से रेप कर रहे हैं, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई है। शनिवार रात भी पिता ने रेप किया। उन्होंने मां को पहले ही तलाक देकर घर से निकाल दिया है। इसके बाद लड़की अपने 5 भाई-बहनों के साथ पिता के घर में रह रही है। अपने भाई-बहनों में वह सबसे बड़ी है। वह गांव के ही स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है। मां के चले जाने के बाद पिता ने उसका स्कूल जाना भी छुड़वा दिया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर पिता के खिलाफ केस दर्ज किया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 3 महीने पहले मां को तलाक देकर घर से निकाला
ठाकुरद्वारा के एक गांव में एक भूसा ठेकेदार (50) अपने परिवार के रहता है। उसके परिवार में पत्नी और 6 बच्चे हैं। 3 महीने पहले ठेकेदार ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। बच्चे अपने पास रख लिए। ठेकेदार की सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 15 साल है। बाकी बच्चे उससे छोटे हैं। सबसे छोटे बेटे की उम्र करीब 3 साल है। रेप का विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा
ठेकेदार की बेटी रविवार को मां के साथ ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि मां के जाने के बाद एक-दो दिन तक सब कुछ ठीक रहा। एक दिन नशे में धुत होकर घर आए पिता ने उससे खाना देने को कहा। उसने रात में पिता को खाना गरम करके दिया। इसके बाद पिता ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसके साथ रेप किया। रोने-चिल्लाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। मुंह खोलने पर छोटे भाई की गर्दन उड़ाने की धमकी दी
बेटी ने बताया- पिता ने मुझे धमकाया कि अगर रेप के बारे में किसी से भी कुछ कहा, तो तेरे सबसे छोटे भाई की गर्दन चाकू से काट दूंगा। इसके बाद मेरा स्कूल जाना भी बंद करा दिया, जिससे मैं किसी से मिलजुल न सकूं। इसके बाद से पिता मुझसे आए दिन रेप करने लगे। प्रेग्नेंट होने पर लड़की ने मां को बताई आपबीती
लड़की ने बताया- शनिवार रात करीब 12.30 बजे पिता घर आए। उन्होंने फिर से मेरे साथ रेप किया। रात में जब वह सो गए, तो मैंने मौका पाकर पिता के फोन से ही अपनी मां को कॉल कर दिया। मां को पूरी आपबीती बताई। यह भी बताया कि मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं। रविवार सुबह यह बात पता चलते ही पिता सबसे छोटे 3 साल के बेटे को लेकर घर से भाग गया। पत्नी से बोला- शिकायत की तो बेटे की गर्दन काट दूंगा
लड़की की मां ने पुलिस को बताया- मेरे पति ने मुझे धमकी है। उसने कहा है कि कि तूने पुलिस में शिकायत की तो तेरे बच्चे की गर्दन काट दूंगा। मैं पति की हरकतों से परेशान हो चुकी हूं। वह आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। कुछ दिन पहले उसने तीन तलाक दे दिया था। उस वक्त कुछ रिश्तेदारों ने हलाला कराने के बाद फिर से हम दोनों की शादी करा दी थी। लेकिन, 3 महीने पहले उसने नशे की हालत में फिर से तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। वह उनके साथ हमेशा से बुरा बर्ताव करता रहा है। उसे गिरफ्तार करना चाहिए। कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। थाना प्रभारी ठाकुरद्वारा संजय कुमार ने बताया- एक लड़की आज अपने मां के साथ थाने आई थी। उसने अपने पिता के खिलाफ रेप किए जाने की शिकायत की है। उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की रही है। ————————– ये खबर भी पढ़ेंः- विधायक VIDEO बनाने लगे तो दहाड़ी बाघिन, डरकर लोग पीछे हटे; सीतापुर में युवक को खाने वाली बाघिन पकड़ी गई सीतापुर में 22 साल के युवक को खाने वाली आदमखोर बाघिन पकड़ी गई है। शनिवार रात 12 बजे बाघिन को घेरकर वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज किया। 50 लोगों की टीम एक महीने से इसकी तलाश में थी, लेकिन हर बार बाघिन टीम को चकमा देकर निकल जाती थी। पढ़ें पूरी खबर…