यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मेरठ में विपक्ष पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने पीडीए को फर्जी बताते हुए परिवार डेवलपमेंट एजेंसी का नाम दे दिया। उन्होंने कहा यह दल अपराधियों, गुंडों, दंगाइयों और माफियाओ को बढ़ावा देने वाले हैं। इन दलों का राजनीतिक भविष्य नहीं है। डिप्टी सीएम बिजनौर में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से लौटते समय वह सर्किट हाउस में कुछ देर के लिए रुके और पत्रकारों से वार्ता भी की। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव के परिणामों को दोहराने के संकल्प के साथ काम कर रही है। गरीब किसान नौजवान और महिलाओं का सरकार को समर्थन बढ़ा है। यही वजह है कि 2014 2017 2019 और 2022 में पार्टी ने बड़े अंतर से जीत का परचम लहराया। उन्होंने स्वीकार किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर घटा था। लेकिन इसके लिए उन्होंने कांग्रेस सपा गठबंधन के दुष्प्रचार को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें उन्होंने भाजपा की सरकार बनते ही आरक्षण खत्म करने की अफवाह फैलाई थी। अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों का भी किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शक्तियां भी काम कर रही हैं। उन्हीं के इशारे पर साजिश रची जा रही है। तमाम कोशिश के बावजूद विपक्ष अपनी इन साजिशों में कामयाब नहीं हो सका। अक्टूबर, 2024 में भाजपा ने हरियाणा में अपनी सरकार बनाई। उसके बाद महाराष्ट्र में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनी। नीतीश सरकार के साथ दोहराएंगे इतिहास
डिप्टी सीएम ने कहा, साल की शुरुआत में हुए दिल्ली चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर सरकार बनाने का काम किया। अब यह तय है कि बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार नीतीश कुमार के साथ मिलकर फिर इतिहास दोहराने जा रही है। सकुशल संपन्न होगी कावड़ यात्रा
डिप्टी सीएम ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। कावड़ यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में आस्था का सागर उमड़ता है। यह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी। इस यात्रा में अगर कोई विघ्न बाधा डालने का काम करेगा तो कानून सख़्ती से निपटेगा। ताजिए व कावड़ की हाइट से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह स्वयं विचार करने का विषय है।