यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को पूर्वांचल के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50 किमी. की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। पश्चिम यूपी समेत बाकी इलाकों में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। हालांकि, ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दिलाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ रहा है। आज इसका असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके बाद 3 दिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। पारा 5-6°C तक उछलकर फिर से 45°C के पार पहुंच सकता है। इससे प्रचंड गर्मी पड़ेगी। हालांकि, फिलहाल लू से राहत बरकरार रहेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो आगरा, जालौन, ललितपुर और मऊ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बिजली कड़की। मऊ में बारिश के साथ ओले भी गिरे। ललितपुर में कई शादी समारोहों की व्यवस्थाएं बिगड़ गई। इसके अलावा, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहा। वाराणसी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39°C दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में 30 अप्रैल से चल रहे बारिश के सिलसिले पर अब ब्रेक लग जाएगा। इससे तापमान बढ़ेगा। गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि, लू से राहत बरकरार रहेगी। लगातार बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 9°C तक गिर गया है। 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 47.6°C तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया था, जो 8 मई को गिरकर 39°C तक लुढ़क गया। 2 दिन बाद फिर से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बारिश का नया दौर शुरू होगा। मौसम की तस्वीरें देखिए- आज 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों?
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। बर्फबारी हो रही है। अगले 2 से 3 दिन भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। इसका सीधा असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हुए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं। शुक्रवार को मऊ में ओले गिरे, आगरा और जालौन में तेज बारिश हुई थी शुक्रवार के मौसम की बात करें सुबह जालौन में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। काले बादल छाने की वजह से अंधेरा छा गया। दोपहर के वक्त आगरा में अचानक मौसम बदला। बिजली कड़कने लगी। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मऊ में बारिश के साथ ओले भी गिरे। ललितपुर में शुक्रवार रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे शहर में कई शादी समारोहों की व्यवस्थाएं बिगड़ गई। इसके अलावा, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 30 अप्रैल से बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। अधिकतम तापमान 9°C तक गिर गया है। 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 47.6°C तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया था, जो 8 मई को गिरकर 39°C तक लुढ़क गया। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ? ————————– ये खबर भी पढ़िए- UP में हल्की बारिश को बाढ़ बता रहीं मशीनें: कंपनी को पेमेंट न देने की सिफारिश; फिर भी 137 करोड़ दे दिए यूपी में हल्की बारिश होने पर मौसम विभाग की मशीनें बाढ़ जैसे हालात बता रहीं हैं। अगर बादल छा गए तो धूप खिलने का मैसेज भेज रहीं हैं। ये गड़बड़ी 2 साल पहले लगे ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और ऑटोमैटिक रेन गेज की वजह से है। हैदराबाद की कंपनी ने सभी तहसील और ब्लॉक में ये मशीनें लगाईं थीं। पढ़ें पूरी खबर…