आगरा में एक कार ने पेट्रोल पंप पर बैठी बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। महिला अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी में बाइक से जा रही थी। बेटा पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर रुका था। पेट्रोल भरवाने के लिए उसने मां को बाइक से उतार दिया। खुद तेल भरवाने की लाइन में लग गया। बाइक से उतरने के बाद महिला पेट्रोल पंप पर ही नीचे बैठ गईं। इसी बीच, वहां डीजल भरवाने के बाद एक कार तेजी से मुड़ी और महिला को रौंदते हुए आगे बढ़ने लगी। कार के नीचे आई महिला चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुनकर पेट्रोलपंप कर्मचारी दौड़े। कार को रोका। बुजुर्ग कार के नीचे फंसी हुई थीं। लोगों ने मिलकर कार को उठाया और उसमें फंसी महिला को बाहर निकाला। उसी कार से महिला को एक नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर लाया गया। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर से दिल्ली गेट स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। यहां महिला को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मौका पाकर कार लेकर चालक फरार हो गया। हादसा 3 सितंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार ड्राइवर को तलाश रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना की फुटेज बेटे के साथ रिश्तेदार को देखने जा रही थी महिला
आगरा के हनुमान नगर के जगदीशपुरा के रहने वाले ललित मां मुन्नी देवी (60) के साथ बुधवार को रिश्तेदार से मिलने के जा रहे थे। मारुति एस्टेट चौराहा पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर हादसा हुआ। पेट्रोलपंप कर्मी पवन ने बताया- एक गाड़ी डीजल लेने आई थी। डीजल लिया, पेटीएम से पेमेंट की। जैसे ही चला तो आगे बैठी अम्मा गाड़ी के नीचे आ गई। जब हम लोगों को पता चला तो तुरंत गाड़ी रुकवाई गई। फिर अम्मा को बाहर निकलवाया। साड़ी का पल्लू दिखाई दिया तो समझा मेरी ही मां है
बेटे ललित ने बताया कि पेट्रोल पंप पर मेरी मां साइड से बैठी थी। मैं पेट्रोल डलवा रहा था। इतनी देर एक कार वाला उधर से निकला। मेरी माता जी बैठी हुई थी। उनको रौंद दिया। एकदम से हल्ला मचा। मैंने देखा कि ये तो मेरी मां ही कार के नीचे है। हल्का सा साड़ी का पल्लू दिखाई दे रहा था। मैं गाड़ी छोड़ दौड़ा। मैंने मां को निकलवाया। उसके बाद तुंरत उसी कार से मां को अस्पताल ले गया। वहां पर इलाज चला लेकिन थोड़ी देर में उनको वहां से रेफर कर दिया। हम जब तक बाहर आए, तब तक कार वाला लड़का भाग गया था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया- पेट्रोल पंप पर हादसा हुआ है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है ——————————– ये खबर भी पढ़िए… कानपुर में बस ने रिटायर पोस्टमास्टर को कुचला, VIDEO: नीचे दबकर छटपटाते रहे, 5 मिनट में तोड़ा दम कानपुर में तेज रफ्तार बस ने रिटायर पोस्टमास्टर को रौंद दिया। वो बस के टायर के नीचे दबकर छटपटाते रहे। 5 मिनट में ही उनकी मौत हो गई। ये नजारा देख वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। लेकिन, मदद करने की जगह हादसे का वीडियो बनाते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिटायर पोस्टमास्टर को बाहर निकाला। रिटायर पोस्टमास्टर को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…