पोते को बचाने दौड़े दादा की जिंदा जलकर मौत:लोहे की रॉड से पतंग छुड़ा रहा था, हाईटेंशन में छूते ही चिंगारी-धुंआ निकला

बुलंदशहर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे पोते को बचाने गए दादा की करंट लगने से मौत हो गई। लड़का छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी पतंग बिजली के खंभे में फंस गई। वह लोहे के डंडे से पतंग को निकाल रहा था। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। लड़का डंडा पकड़े हुए करंट से जलने लगा, खंभे में भी तेज स्पार्किंग के साथ धमाका हुआ। बच्चे को बचाने पहुंचे उसके दादा हाथ से ही बच्चे को हटाने लगे। बच्चा तो गिरकर अलग हो गया, लेकिन दादा की मौत हो गई। बच्चे का इलाज चल रहा है। खुर्जा क्षेत्र में हुई घटना का वीडियो भी सामने आया है। पहले 2 तस्वीरें … दादा के घर पर खेलने गया था पोता मोहल्ला बुर्ज उस्मान गांव के रहने वाले अबरार (35) मिट्टी के बर्तन बनाने के कारखाने में काम करते हैं। अबरार के परिवार में पत्नी जीनत (32), तीन बच्चे आहद (12), अमायरा (10) और छोटा बेटा हारिश (7) हैं। तीनों बच्चे एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करते हैं। आहद कक्षा तीन का छात्र है। वहीं अमायरा दूसरी और हारिश कक्षा एक में पढ़ता है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अहद बगल में बने अपने दादा इसरार मेंबर (65) पुत्र जुमा खां के घर खेलने गया था। वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी उसकी पतंग घर के सामने 11000 वोल्ट लाइन के बिजली पोल में फंस गई। उसने पतंग निकलाने के लिए लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। रॉड के करंट उतरकर आहद उसकी चपेट में आ गया। बचाने पहुंचे दादा भी झुलसे आहद के शरीर से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। खंभे से भी चिंगारी निकलने लगी। बच्चे को करंट लगने से तड़पता देख पास में मौजूद दादा इसरार उसे बचाने पहुंचे। उन्होंने हाथ से पकड़कर ही बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की। करंट का झटका इतना तेज था कि वह भी अचेत होकर गिर पड़े। वहीं ,आहद छत की बाउंड्री वॉल पर लटक गया। आहद को तड़पता देख मोके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे परिवार वाले इसरार और आहद को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने देखते ही दादा इसरार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अहद की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि करंट से बुजुर्ग की मौत हुई है। बच्चा पतंग निकालते समय करंट की चपेट में आया था, जिसे बचाने में बुजुर्ग की जान गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——————- यह खबर भी पढ़ें… झांसी में 7 साल की बच्ची से रेप:हाथी दिखाने के बहाने युवक ले गया, दुष्कर्म के बाद छोड़कर भागा, लोगों ने चप्पलों से पीटा झांसी में एक युवक ने घर से 100 मीटर दूरी पर रहने वाली 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 7 जुलाई को सुबह 9 बजे के करीब वह अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी आया और हाथी दिखाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। सूनी गली में कार के पीछे बच्ची से दरिंदगी की। फिर लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। पढ़ें पूरी खबर…