यूपी में मानसून मेहरबान है। नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 20 सेमी और यमुना का 77 सेमी बढ़ा है। यहां गंगा 78.27 मीटर पहुंच गईं हैं। यह खतरे के निशान से 6 मीटर कम है। मंगलवार सुबह गंगा का पानी रामघाट तक पहुंच गया। वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर 62.58 मीटर पर पहुंच गया। यहां वॉर्निंग लेवल 70.26 है। काशी में 20 से अधिक घाटों में पानी भर गया। ग्रेटर नोएडा में बारिश के चलते 4 मंजिला निर्माणाधीन मकान ढह गया। इधर, बिजनौर में गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से मगरमच्छ गांव की धर्मशाला में घुस गया। 10 फीट के मगरमच्छ को देखकर वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे वापस गंगा में छोड़ा। बुंदेलखंड के ललितपुर में तेज बारिश के चलते रोहिणी नदी का पुल डूब गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कल यानी सोमवार को 36 शहरों में बारिश हुई। यूपी में मानसूनी सीजन में किस शहर के क्या हाल, नदियों में कितना उफान, यह सबकुछ जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…