प्रयागराज के इंजीनियर पति ने पहले पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की। फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। दोनों एक ही कंपनी में इंजीनियर थे। हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार देर शाम की घटना है। पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद बात हत्या और सुसाइड तक पहुंच गई। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने दोस्त को एक वीडियो भी भेजा था। दोस्त ने तुरंत घटना की सूचना सेक्टर-10 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसाइटी पहुंची। यहां फ्लैट के अंदर दोनों के शव मिले। महिला का शव नीचे पता था और उसके गले में चुन्नी थी, तो पति का शव फंदे से लटका हुआ था। प्रयागराज के अजय की पश्चिम बंगाल की स्वीटी से शादी
मृतकों की पहचान अजय कुमार और स्वीटी शर्मा के रूप में हुई है। अजय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और स्वीटी पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली थी। 3 साल पहले दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करते थे। स्वीटी का वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। पिछले 2 साल से दोनों मिलेनियम सिटी सोसाइटी के टावर 7 में 13वें फ्लोर पर रह रहे थे। दोस्त बोला- सुसाइड की बात कर रहा था
अजय के दोस्त ने पुलिस को बताया कि उसके पास 5 बजे अजय का वीडियो आया था। उसमें अजय सुसाइड करने की बात कर रहा था। वीडियो में देख ऐसा लग रहा था, जैसे दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है। पुलिस ने परिवार को सूचना दी
पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सोमवार को परिवार के लोगों के आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। …………………………….. ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- बिना मांगे जहन्नुम का टिकट करा देंगे:लातों के भूत बातों से नहीं मानते; दुस्साहस करोगे तो बरेली जैसा पिटोगे बरेली में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर हुए बवाल पर सीएम योगी ने कहा- अराजकता कतई स्वीकार नहीं है। बिना मांगे जहन्नुम का टिकट कटवा देंगे। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। इनको लगता है कि सरकार अब भी झुककर काम करेगी, लेकिन अब दुस्साहस करोगे तो वैसे ही पिटोगे, जैसे बरेली में पीटे गए। पढ़ें पूरी खबर…