प्रयागराज में इंदिरा मैराथन में धावकों की भीड़:थोड़ी देर में आनंद भवन से शुरू होगी, 42 Km की दौड़ GPS से तय होगी

प्रयागराज में आज 19 नवंबर को 40वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन थोड़ी देर में शुरू होने जा रही है। इसमें 500 से ज्यादा धावक एक साथ दौड़ लगाएंगे। बुधवार सुबह 6.30 बजे कमिश्नर सौम्या अग्रवाल हरी झंडी दिखाएंगी। यह दौड़ 42.195 किलोमीटर की होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए का, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपए व तृतीय पुरस्कार 75 हजार रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा 11 प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इतना ही पुरस्कार महिला धावकों के लिए भी होगा। मैराथन मार्ग पर बने 50 प्वाइंट से धावकों पर निगरानी होगी। दौड़ मार्ग पर 54 स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसमें तय किया गया है कि 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी धावक हिस्सा ले सकता है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की ओर से बताया गया है कि इस सभी धावकों को जीपीएस चिप दी जाएगी जिससे धावक की वास्तविक दूरी का आकलन आसानी से किया जा सके। मैराथन दौड़ के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए..