प्रयागराज के चौफटका पुल पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली नंबर की कार ने 4 बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की तुरंत मौत हो गई। बाइक सवार 2 पुरुष और एक महिला घायल हैं। कार लेकर ड्राइवर मौके से भाग निकला। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी का पता लगा रही है। मृतक की पहचान धूमनगंज के मुंडेरा निवासी रोहित कुशवाहा (36) के रूप में हुई है। घायलों में करछना निवासी विद्याभूषण (36), मातगंज निवासी संजय अग्रहरि (52) और कर्बला निवासी सुनील कुमार की पत्नी मंजू (40) घायल हैं। पुल पर दो बाइक पूरी तरह टूटकर बिखर गई। अन्य दो बाइक के कुछ पार्ट्स टूटे हैं। 2 तस्वीरें देखिए- कार की नंबर प्लेट टूटी मिली, पुलिस को अहम सबूत मिला
घायलों को काल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौफटका पुल पर डिवाइडर नहीं है। ऐसे में दोनों तरफ से गाड़ियां आ रही थीं। बुधवार सुबह 8.45 बजे कर्बला की ओर से तेज रफ्तार कार धूमनगंज की ओर जा रही थी। पुल पर सामने यानी धूमनगंज की ओर से आ रहे बाइक सवारों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर मारते हुए कार सवार भाग निकला। टक्कर से कार की नंबर प्लेट भी टूटकर पुल पर गिर गई। कार नंबर DL2CAT4369 के आधार पर पुलिस ड्राइवर को ढूंढ रही है। पुलिस को कार नंबर प्लेट के आधार पर फरार ड्राइवर तक पहुंचने में आसानी होगी। रोहित DJ और साउंड का काम करता था
हादसे में बाइक सवार रोहित कुशवाहा के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट लग गई। उनकी मौत हो गई। रोहित DJ और साउंड का कारोबार करता था। रेलवे में वेंडिंग मशीन टिकट का ठेका भी लिया था। इनके पिता रवि प्रकाश रेलवे से रिटायर हैं। रोहित दो भाइयों में छोटा था। खबर अपडेट की जा रही…