प्रयागराज में गंगा ने चौथी बार हनुमानजी को स्नान कराया:जौनपुर में 2 बच्चे नाले में बहे, युवक की मौत; आज 40 जिलों में अलर्ट

यूपी में 3 दिनों से दक्षिणी और तराई इलाकों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश में कमी आएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को 40 जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं। सोमवार को जौनपुर में बड़ा हादसा हो गया। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में मछलीशहर पड़ाव के पास दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए। झटका लगने से दोनों नाले में गिरे और बह गए। दोनों को बचाने के लिए एक व्यक्ति आगे आया। वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रयागराज में एक बार फिर गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को गंगा ने चौथी बार लेटे हनुमान को स्नान कराया। पूरी प्रतिमा डूब गई है। इससे पहले 15, 18 और 29 जुलाई को गंगा का पानी गर्भगृह तक पहुंचा था। यहां गंगा और यमुना का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है। फतेहपुर के बिंदकी में कच्चा मकान ढह गया। इसमें दबकर मां-बेटे और बहू की मौत हो गई। वहीं अब तक प्रदेश में 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। इससे 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सोनभद्र में धंधरौल बांध का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद बांध के 22 फाटक खोल दिए गए हैं। चंदौली के मूसाखंड और लतीफ शाह बांध भी लबालब भर गए हैं। दोनों बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। ललितपुर में माताटीला, राजघाट, भौंरट, जैमिनी और गोविंद सागर बांध भी ओवरफ्लो हो गए हैं।
बारिश-बाढ़ से जुड़ी तस्वीरें देखिए- 24 घंटे में 63% ज्यादा बारिश
सोमवार को पिछले 24 घंटे में 12.7 मिमी बारिश हुई, ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 7.8 मिमी से 63% ज्यादा है। अब तक की बात करें तो प्रदेश में 556.3 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने इतनी ही बारिश का अब तक अनुमान जताया था। ऐसे में प्रदेश में अब तक कोटे के बराबर बारिश हो चुकी है।
आज कहां होगी बारिश, जानिए