प्रयागराज में रविवार रात 12वीं कक्षा के छात्र पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। वह सामान लेने घर से बाहर गया था। इस दौरान 6-7 लड़कों ने उसे घर लिया। पहले लाठी-डंडों से जमकर पीटा। फिर ईंट-पत्थरों से उसका सिर कूच दिया। जब जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया, तो मरा समझकर हमलावर मौके से भागे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। उसे ICU में रखा गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसका फुटेज भी सामने आया है। घटना सलोरी इलाके की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें अब पढ़िए पूरा मामला थाना कर्नलगंज के सलोरी में प्राइवेट शिक्षक मनोज सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे उनका इकलौता बेटा वंशराज सिंह (18) कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर गया। इस दौरान घर के बाहर घात लगाकर बैठे 6 से 7 युवकों ने घेरकर उस पर हमला बोल दिया। पहले उसे डंडों से पीटा। फिर लात-घूंसे बरसाए। जब वंश राज जमीन पर गिर पड़ा, तो आरोपियों ने ईंटों से कूच कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। लगातार हमले से वंशराज मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर हमलावर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। छात्र के पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया- उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। वंशराज को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वंशराज उनका इकलौता बेटा है, जिससे परिवार सदमे में है। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लिया
घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि गली में 6 से 7 युवक टहल रहे थे। तभी एक युवक बुलेट बाइक से आता है। गली में टहल रहे युवक उसको रोक लेते हैं। बाइक से उठाकर नीचे गिरा देते हैं। इसके बाद डंडों से हमला करते है। इसके बाद पास में ईट और पत्थर से युवक कि सिर कूच देते हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना कर्नलगंज के प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया- घायल छात्र और हमलावर एक-दूसरे के जानने वाले हैं। किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… वाराणसी में अनुपम खेर फ्लाइट कैंसिल होने पर भड़के:बोले- भड़ास निकालना चाहता हूं, मगर अब कचौड़ी-चाट खाऊंगा बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोमवार को फ्लाइट कैंसिल होने पर नाराज हो गए। वे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से हैदराबाद से वाराणसी पहुंचे। यहां से उन्हें खजुराहो के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द कर दी गई। ऐसे में उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…