प्रयागराज में दिवाली मार्केट में एक तेज रफ्तार जगुआर कार घुस गई। कार ने पहले 2 चार पहिया और 5 दो पहिया गाड़ियों में टक्कर मारी। इसके बाद 8 लोगों को रौंद दिया। इससे एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। 4 लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिस जगुआर से यह हादसा हुआ, वह प्रयागराज के बड़े मिठाई कारोबारी कामधेनु स्वीट्स के परिवार की बताई जा रही है। इसी परिवार का एक युवक कार चला रहा था। वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, क्योंकि कार का एयर बैग नहीं खुला। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को यह हादसा धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके में हुआ। जगुआर का गेट अंदर से लॉक कर बैठा रहा ड्राइवर
बताया जा रहा है कि जगुआर कार चला रहा युवक पूरी तरह से नशे में धुत था। हादसे के बाद वह बुरी तरह से डर गया और कार के गेट अंदर से लॉक कर लिए। बाहर मौजूद लोग उससे गेट खोलने के लिए कहते रहे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जब पुलिस आई, तब युवक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। जगुआर कार की कीमत 70 लाख से डेढ़ करोड़ के बीच है। अब तस्वीरें देखिए कामधेनु स्वीट्स के मालिक की है जगुआर
दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी भीड़ थी। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही जगुआर कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया। पहले उसने आगे जा रही 7 गाड़ियों को को टक्कर मारी। इसके बाद लोगों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त गाड़ी रचित मध्यान चला रहा था। वह लूकरगंज का रहने वाला है और कामधेनु स्वीट्स के परिवार का सदस्य है। वह नशे में धुत था और अकेले ही गाड़ी चला रहा था। कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। हालांकि, कार केएसएन फूड एलएलपी के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरटीओ के दस्तावेजों में इसका पता 122 लूकरगंज दर्ज है। नाराज लोगों ने ईंट-पत्थरों से तोड़ी जगुआर
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोग जगुआर कार पर चढ़ गए और ईंट-पत्थरों से बुरी तरह तोड़ डाला। इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने राजरूपपुर चौराहे पर रोड जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इस हादसे में मरने वाला प्रदीप पटेल इलेक्ट्रीशियन था। उसके 4 बच्चे हैं। उसके परिजनों ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत कराया। इसके बाद यातायात बहाल किया। एक प्रत्यक्षदर्शी रामानंद अग्रहरि ने बताया कि जगुआर कार ड्राइवर बहुत ज्यादा नशे में था। करीब 100 की स्पीड से कार दौड़ा रहा था। गाड़ियों को टक्कर मारते हुए उसने 8 लोगों को रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार ने पहले चौराहे पर कटलेट के ठेले में टक्कर मारी। इस दौरान दुकानदार और उसका 10 साल का बेटा घायल हो गया। एक आदमी अपने घर से सामान लेने निकाला था। उसे भी कार ने रौंद दिया। डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि एक कार राजरूपपुर से कसनमसा की तरफ जा रही थी। राजरूपपुर चौराहे पर बेकाबू होकर दो-तीन गाड़ियों और करीब 8 लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ——————————– यह खबर भी पढ़ें बहन को धोखा दिया तो देवर का प्राइवेट पार्ट काटा, कमरे में सो रहा था, प्रयागराज में आधी रात भाभी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया प्रयागराज में छोटी बहन को प्यार में धोखा देने पर भाभी ने चाकू से देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद भाभी वहां से भाग निकली। देवर दर्द से छटपटाता रहा। शोर सुनकर परिजन भागते हुए आए। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर…