केंद्रीय यूनियन बजट को प्रयागराज के टैक्स प्रोफेशनल्स, व्यापारियों और निवेशकों ने खूब सराहा है। बजट में न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 पेश किया गया। जो कि 1 अप्रैल से लागू होगा। यह बदलाव टैक्स सिस्टम को सरल बनाएंगे। खासकर के मध्यम वर्ग के लिए भी यहा फायदेमंद होगा। प्रयागराज की चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) शशि कुशवाहा ने बताया कि यह बजट टैक्सपेयर्स के लिए ऐतिहासिक और राहत भरा है। वहीं अगर बड़े बदलावों को देखें तो जिनमें TDS सरलीकरण यानी NRI से प्रॉपर्टी खरीद पर TAN की जरूरत खत्म, अब PAN से ही TDS कटेगा। रियल एस्टेट बाजार में NRIs की बढ़ती रुचि को देखते हुए यह बड़ा कदम है। ओवरसीज टूर पैकेज पर TCS 5% से 2% कर दिया गया है। ऐसे में टूर ऑपरेटर्स को विदेश यात्राओं पर फायदा मिलेगा। ITR डेडलाइन बढ़ा कर 31 दिसंबर से 31 मार्च तक कर दिया है। टैक्स प्रोफेशनल्स का कहना है कि इससे फाइलिंग रश कम होगा।जोकि टैक्स पेयर्स के लिए रिलीफ का काम करेगा। एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर TDS पूरी तरह समाप्त। सड़क हादसों के क्लेम में इंटरेस्ट पोर्शन पर टीडीएस नहीं कटेगा। फ्यूचर एंड ऑप्शंस पर STT बढ़ा दिया गया है। विशेषज्ञों ने कहा कि यह जोखिमपूर्ण ट्रेडिंग रोकने का प्रयास है, हालांकि निवेशक सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि ITR एक्सटेंशन से हम बेहतर सर्विस दे सकेंगे। छोटे व्यापारी अब टैक्स से डरेंगे नहीं। बजट से रेवेन्यू बढ़ाने के साथ compliance आसान होगा। युवा निवेशक FO ट्रेडिंग पर विचार करेंगे। कुल मिलाकर, सरकार ने टैक्स को जन-उत्तरदायी बनाया।