प्रयागराज में पत्नी को मारकर लाश के पास बैठा रहा:कमरा बंद कर एक घंटे तक लोहे की रॉड से पीटा, ससुर से अवैध संबंध का था शक

प्रयागराज में एक युवक ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। वह पत्नी की लाश के साथ बंद कमरे में बैठा रहा। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो बाहर आया। पुलिसवाले महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस रॉड से आरोपी युवक ने हत्या की, उसे पुलिस रिकवर किया है। अभी तक की पूछताछ से पति ने कबूला कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसकी पत्नी का ससुर के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शुक्रवार की दोपहर विवाद हुआ। विवाद के बाद युवक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और लोहे के रॉड से एक घंटे तक पत्नी को पीटता रहा। चीख पुकार मची तो परिवार और आसपास के लोग दौड़े। लोग चिल्लाते रहे, दरवाजा पीटते रहे। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। पत्नी खून से लथपथ हो गिर गई तो भी आरोपी वहीं बैठा रहा। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला यह घटना गंगापार इलाके हंडिया थाना क्षेत्र की है। रोहित सीमेंट सरिया की दुकान पर काम करता था। दोपहर करीब दो बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा और 28 साल की पत्नी खुशबू से झगड़ा करने लगा। वह पीटते हुए पत्नी को कमरे में खींचकर ले गया और लोहे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद वह पत्नी को पीटने लगा। सिर, गर्दन, कंधे पर कई वार किए। पुलिस के पहुंचने पर खोला दरवाजा
कमरे से खुशबू की चीखें बाहर आई तो लोग दौड़े। घरवालों के कहने पर उसने दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोग जमा हो गए। वह भी चीखने-चिल्लाने लगे। कुछ देर बाद खुशबू की आवाज आना बंद हो गई। रोहित पत्नी को मारने के बाद वहीं बैठा रहा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर हंडिया नितेंद्र कुमार शुक्ला, एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहुंच दरवाजा पीटा तो रोहित ने दरवाजा खोल दिया। अंदर खुशबू खून से लथपथ पड़ी थी। हंडिया पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खुशबू के तीन बच्चे, बड़ी बेटी 7 साल की खुशबू और रोहित की शादी 8 साल पहले हुई थी। खुशबू के तीन बच्चे हैं। एक बेटी राधिका (7) और 2 बेटे ऋषि( 5), रितेश (2) हैं। उसका मायका 20 किमी दूर धनशीपुर, थाना उतराव में है। उनके पिता का नाम शोभनाथ है, किसानी करते हैं। खुशबू की मौत की सूचना पर पिता शोभनाथ मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि लगातार मारपीट कर रहा था। इससे पहले भी हत्या की कोशिश कर चुका था। उनका आरोप है कि खुशबू के चरित्र पर शक करता था। मृतका के भाई ने बताया- आए दिन करता था मारपीट
मृतका के भाई संतोष कुमार ने बताया- मेरी बहन की उसके पति ने हत्या कर दी है। आए दिन मारपीट करता था। कई बार हम लोगों ने समझाया भी है। लेकिन उसका रोज का था। आज झगड़े के बाद पीट-पीट कर मार डाला। एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने बताया- पति ने पत्नी को पीटकर मार डाला है। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने चारपाई के पाया (पाटी) और रॉड से हमला कर हत्या की है। आला कत्ल बरामद हो गया है। आरोपी से थाने में पूछताछ हो रही है। प्रथम द्ष्ट्या पत्नी पर शक करने का मामला सामने आ रहा है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या की, बहू को भी गोली मारी:मुजफ्फरनगर में देखभाल नहीं करने पर नाराज था, आरोपी पिता हिरासत में मुजफ्फरनगर में पिता ने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बहू को भी गोली मारी है। उसका इलाज चल रहा है। SSP संजय कुमार ने बताया कि देखभाल नहीं करने को लेकर पिता का अक्सर बहू-बेटे से विवाद होता था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पढे़ं पूरी खबर…