यूपी के प्रयागराज में शनिवार देर रात बिजली गिरने से 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में मां, पिता और दो बेटियां शामिल हैं। बेटियों की उम्र 5 साल और 3 साल है। वहीं, सुबह तड़के 3 बजे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी बारिश हुई। जबकि सहारनपुर में जारी है।मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में लू और 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 50 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। तस्वीरें देखिए पूर्वी यूपी में भी बदलेगा मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। अलर्ट में ये जिले शामिल हैं- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और आस-पास के इलाके। यूपी में मानसून कब आएगा?
काशी में BHU के मौसम वैज्ञानिक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया- दक्षिण भारत में एक मजबूत साइक्लोनिक सिस्टम बन रहा है। इसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा, जिसके चलते 20 जून से 26 जून के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून बिहार के प्रवेश द्वार पर सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा तक पहुंच चुका है। IMD के मुताबिक, इसके आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसलिए एक-दो दिनों में यह बिहार में भी दस्तक दे सकता है। बिहार में मानसून के प्रवेश करने का निर्धारित समय 10 से 12 जून है। 15 जून तक यह आगे बढ़ते हुए अमूमन पटना और रांची तक पहुंचकर करीब आधा बिहार और झारखंड कवर कर लेता है। करीब 20 जून के आसपास मानसून यूपी की पूर्वी सीमा और उत्तराखंड में प्रवेश कर जाता है। पूरे यूपी में मानसून 20 से 26 जून के बीच सक्रिय हो जाएगा। यूपी में मौसम अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…