प्रयागराज में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला पर हमला हुआ है। सोमवार शाम नायब तहसीलदार पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंचे थे। उन्होंने बुलडोजर भी मंगवाया था। जैसे ही राजस्व टीम ने अवैध निर्माण ढहाना शुरू किया, भीड़ ने हमला कर दिया। पथराव में नायब तहसीलदार घायल हो गए। उनका सिर फट गया। दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए। अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भीड़ ने तीन झोपड़ियों में आग भी लगा दी। आग लगने से झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। राजस्व टीम को बीच में कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नायब तहसीलदार के सिर में टांके लगे हैं। घटना बहरिया थाना के करनाईपुर गांव की है। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला 3 करोड़ की जमीन के लिए जुबैर और राजेंद्र शर्मा के बीच विवाद
बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव में 9.5 बीघे जमीन पर विवाद है। यह जमीन मुख्य सड़क से लगभग 100 फीट की दूरी पर है। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस जमीन पर राजेंद्र कुमार शर्मा का पैतृक मकान बना है। उनके दादा श्याम लाल को यह जमीन 1980 में पट्टे में मिली थी। श्याम लाल के बाद यह जमीन उनके बेटे राजेंद्र समेत 8 लोगों के नाम पर ट्रांसफर हो गई। श्याम लाल ने अपने हिस्से की 9 बिस्वा जमीन जुबैर के हाथ 2018 में बेंच दी थी। इसी जमीन को लेकर जुबैर और राजेंद्र शर्मा के बीच कब्जे दारी को लेकर विवाद चल रहा है। जुबैर ने जमीन को खाली कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद के कारण नहीं हो पाया। इसके बाद जुबैर ने कोर्ट का सहारा लिया। नायब तहसीलदार पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे
एसडीएम फूलपुर जूही प्रसाद ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाने का आदेश दिया था। नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला पुलिस बल और टीम के साथ सोमवार की शाम करीब 5 बजे मौके पर पहुंचे। टीम में फूलपुर, मऊआइमा और बहरिया थाने का पुलिस बल भी मौजूद था। टीम जैसे ही जमीन पर बनी झोपड़ी को बुलडोजर से हटवाने लगी, तभी अचानक विवाद भड़क गया और हालात तनावपूर्ण हो गए। ग्रामीणों ने की आगजनी और पथराव
अवैध कब्जा हटाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने आगजनी शुरू कर दी। आगजनी की शुरुआत एक झोपड़ी से हुई, लेकिन देखते ही देखते आग दो और झोपड़ियों तक फैल गई। आग में ग्रामीणों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। मौके पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची, इसलिए ग्रामीणों ने ही पानी डालकर आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार का सिर फटा
इसी दौरान भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गए। 2 अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान का कहना है कि जमीन पर राजेंद्र शर्मा का तीसरी पीढ़ी से कब्जा चल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण और प्रशासन आमने-सामने हो गए थे। इससे पहले भी विवाद हो चुका है। 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
ACP विवेक यादव ने बताया- SDM के आदेश पर नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ पुलिस बल लेकर कब्जा की जमीन हटवाने के लिए गए थे। कब्जा धारकों द्वारा पथराव और आगजनी की गई। जिसमें नायाब तहसीलदार घायल हो गए, कानूनगो राजेंद्र प्रसाद द्वारा 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। ————————— ये खबर भी पढ़ें…. प्रयागराज में फौजी ने प्रेमिका को चाकू से गोदकर दफनाया: शादी के बहाने बुलाया, दिनभर साथ घूमे, फिर मार डाला; बैग से मिला सिंदूर
प्रयागराज में आर्मी जवान (फौजी) ने 17 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। शव एक बाग में दफना दिया। प्रेमिका इंटरमीडिएट की छात्रा थी। फौजी की शादी होने वाली थी। प्रेमिका अपने साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर…