प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। हिस्ट्रीशीटर का मोहल्ले के ही एक अन्य युवक के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाकर हमला कर दिया। सिर को इंटरलॉकिंग ईंट से कुचला गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार सुबह घर से 100 मीटर दूर गली में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। जिससे इलाके में तनाव फैल गया। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जांच में मृतक और आरोपी दोनों का ही आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी समेत चार टीमें लगाई हैं और सभी पहलुओं से जांच जारी है। पूरा मामला शुक्रवार देर रात 1 बजे अल्लापुर के अमिताभ बच्चन चौराहे के पास का है। विवाद से शुरू हुआ मामला, हत्या पर खत्म शुक्रवार देर रात 12 बजे अल्लापुर निवासी साजन मेहतर (26) का मोहल्ले के ही सिकंदर पासी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पहले दोनों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने मामला शांत करा दिया। करीब एक घंटे बाद सिकंदर अपने 6–7 अज्ञात साथियों के साथ लौटा और साजन पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह उसकी खून से लथपथ लाश हैजा अस्पताल के पास मिली, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की हालत देखकर साफ हो गया कि उसकी हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। सिर को इंटरलाकिंग की ईंट से कुचला गया था। पास में ही खून से सनी ईंट भी मिली है। परिजनों का आरोप, पुलिस ने की लापरवाही
हत्या की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और मोहल्ले वालों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि पुलिस को पहले ही विवाद की जानकारी दी गई थी लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। तनावपूर्ण माहौल, चार टीमें दबिश में
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एडीसीपी नगर पुष्कर वर्मा ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत चार टीमें बनाई गई हैं। अल्लापुर से लेकर सुलेम सराय तक दबिश दी जा रही है। वहीं थाना प्रभा री संतोष सिंह का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि साजन देर रात अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उसी दौरान घटना हुई। साजन और सिकंदर दोनों का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक साजन मेहतर खुद जॉर्जटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, नशे की तस्करी समेत एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं, मुख्य आरोपी सिकंदर पासी का नाम भी आपराधिक गतिविधियों में पहले आ चुका है। सूत्रों के अनुसार, सिकंदर प्रयागराज के एक प्रदेश स्तरीय चिह्नित माफिया का करीबी है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह हमला आपसी गैंगवार का हिस्सा तो नहीं था। भतीजे ने बताया रात में चाचा गायब हो गए थे यह हमारे चाचा साजन हैं। ये रात को करीब 10 बजे हमारे घर आए थे। घर आने के बाद इन्होंने हमसे कहा कि रात 12 या 12:30 बजे हमें लेकर चले आना। उस समय ये थोड़े नशे में थे। इसके बाद हमारे चाचा, पांच-छह लड़कों के साथ कहीं चले गए। कुछ देर बाद हमारी चाची ने चाचा को कई बार फोन किया, लेकिन वे कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। चाची बहुत परेशान हो गईं। काफी देर बाद एक फोन उठा, और उधर से किसी ने कहा, मैं जॉर्ज टाउन थाने से बोल रहा हूं। फिर उसने पूछा, आप कौन बोल रही हैं? तो चाची ने बताया, मैं पूजा, उनकी पत्नी बोल रही हूं। पुलिस वाले ने कहा, हम बात नहीं करवा सकते, वो हमारे सामने हैं लेकिन अभी बात नहीं कर सकते। इतना कहकर फोन काट दिया गया। इसके बाद हमारे चाचा नहीं लौटे। हमने इंतजार किया। फिर जो लड़के उनके साथ गए थे, उनमें से एक को फोन किया गया। उसने कहा, एक बार जाकर पता कर लो। इसके बाद हम लोग उन्हें ढूंढने निकले। दो-तीन अस्पताल गए। वहां एक पुलिस वाले ने हमसे पूछा, आप कहां से आए हैं? तब हमने बताया कि हम किसके रिश्तेदार हैं और हमें क्या जानकारी मिली है। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… रायबरेली के जज की बेटी समेत 5 दोस्तों की मौत:यूपी की थार का हरियाणा में एक्सीडेंट, 100 की स्पीड में डिवाइडर से टकराई यूपी के अलीगढ़ की थार का हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार कार 100 की स्पीड में डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय गाड़ी में छह लोग सवार थे। इसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…