मेरा पति रविंद्र सिंह कर्ज में डूब चुका था। वो शादी के बाद मुरादाबाद में मुझे गिफ्ट किया मकान बेचना चाहता था। रविंद्र मकान बेच देता तो मैं सड़क पर आ जाती। जबकि अब मुझे लग्जरी लाइफ स्टाइल की आदत पड़ चुकी थी। मैंने अपने प्रेमी परितोष से कहा कि तुम मेरे पति को मार दो, मैं तुमसे शादी कर लूंगी और 10 लाख रुपए भी दूंगी। उसने इसके लिए हामी भर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर रविंद्र का मर्डर कर दिया। यह कबूलनामा है मुरादाबाद की महिला फिजियोथेरेपिस्ट रीना सिंधू (33) का। रीना ने फरारी काट रहे अपने पति रविंद्र को 1 जून को बिजनौर के नगीना में सराय पुरैनी गांव निवासी प्रेमी पारितोष (34) के घर बुलाया। पहले उसे शराब पिलाई फिर हाथ-पैर पकड़े। प्रेमी पारितोष ने फावड़े से तब तक वार किया जब तक रविंद्र की मौत नहीं हो गई। दोनों 2 जून को शव को कार से ले जाकर उत्तराखंड के कोटद्वार में दुगड्डा के पास जंगल में फेंक दिया। उत्तराखंड की कोटद्वार पुलिस को 5 जून को शव मिला। पहले पुलिस ने एक्सीडेंट समझा। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि मर्डर किया गया है। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी रविंद्र के रूप में हुई। रविंद्र के भाई राजेश कुमार ने शव की शिनाख्त की। CCTV से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। शनिवार को रीना सिंधू और उसके प्रेमी पारितोष को कोटद्वार पुलिस ने नगीना से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पहले रीना सिंधू और उसके पति रविंद्र के बारे में जानिए दिल्ली के कारोबारी रविंद्र ने रीना के लिए पहली पत्नी को छोड़ा रविंद्र सिंह (54) दिल्ली के राजौरी के रहने वाले थे। उनका वहां अपना बिजनेस था। रविंद्र की पहली पत्नी आशा और बेटा हर्षित है। 20 साल पहले रविंद्र के पड़ोस में मुरादाबाद की रीना सिंधू किराए पर रहती थी। वहां दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों में अफेयर हो गया। रविंद्र रीना से 20 साल बड़ा था, लेकिन रीना उसके दौलत से प्रभावित थी। रविंद्र ने करीब 15 साल पहले अपनी पहली पत्नी और बेटे को दिल्ली के पैतृक घर पर छोड़ दिया। रीना के साथ देहरादून जाकर रहने लगे। पहले दोनों लिव इन में रहे और बाद में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के एक बेटी भी बताई जा रही है। मुरादाबाद में फिजियोथेरेपी सेंटर चलाती थी रीना सिंधू कारोबारी रविंद्र ने शादी के बाद अपनी दूसरी पत्नी रीना सिंधू को मुरादाबाद के पॉश एरिया रामगंगा विहार में एक मकान गिफ्ट किया। इस तीन मंजिला मकान की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक है। इस मकान की रजिस्ट्री रीना और रविंद्र के नाम संयुक्त रूप से है। इसी मकान में रीना अपना फिजियोथेरेपी सेंटर चलाती है। मकान के एक हिस्से में यूनिसैक्स सैलून भी चलता है। रविंद्र भी यहां आते-जाते थे। कामकाज के सिलसिले में रविंद्र अक्सर बाहर ही रहते थे। फिजियोथेरेपी कराने आता था पारितोष, रीना दिल दे बैठी पुलिस पूछताछ में पता चला कि रीना ने अपने से 20 साल बड़े रविंद्र से दौलत के लालच में शादी की थी। वो रविंद्र के साथ खुश नहीं थी। इस बीच रीना के फिजियोथेरेपी सेंटर पर बिजनौर के नगीना का रहने वाला पारितोष फिजियोथेरेपी कराने आने लगा। थोड़े दिन में ही दोनों में दोस्ती हो गई और फिर दोनों में प्यार हो गया। रीना सिंधू और पारितोष का रिश्ता गहरा होता चला गया। कारोबार में घाटा हुआ तो मकान बेचना चाहते थे रविंद्र रीना ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रविंद्र को बिजनेस में घाटा होने लगा था। हालात ऐसे बने कि रविंद्र के ऊपर काफी कर्ज हो गया। बैंकों के नोटिस के बाद कोर्ट से भी रिकवरी जारी होने लगी। रविंद्र ने मुरादाबाद के अपने मकान को बेचना चाहता था। लेकिन, रीना सिंधू ने साफ मना कर दिया। 6 महीने से फरारी काट रहा था रविंद्र
इंस्पेक्टर कोटद्वार ने बताया- कारोबार में घाटा होने के बाद एक दूसरे कारोबारी को रविंद्र ने 18 लाख का चेक दिया था। ये चेक बाउंस हो गया। इसके बाद रविंद्र पर FIR दर्ज करा गई थी। इसी के बाद से रविंद्र पिछले 6 महीने से फरारी काट रहा था। पारितोष से कहा- मेरे पति को मार दो, 10 लाख दूंगी, शादी भी करूंगी रीना सिंधू ने पूछताछ में बताया कि रविंद्र मकान बेच देता तो मैं सड़क पर आ जाती। जबकि अब मुझे लग्जरी लाइफ स्टाइल की आदत पड़ चुकी थी। मैंने पारितोष से कहा कि तुम मेरे पति को मार दो, मैं तुमसे शादी कर लूंगी और 10 लाख रुपए भी दूंगी। उसने इसके लिए हामी भर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर रविंद्र के मर्डर की प्लानिंग की। अब पढ़िए रीना ने कैसे किया पति का कत्ल प्रेमी के घर बुलाकर पहले शराब पिलाई फिर फावड़े से गर्दन काटी पुलिस पूछताछ में रीना सिंधू ने बताया- 31 मई को पति रविंद्र को बिजनौर के नगीना में सराय पुरैनी गांव में प्रेमी पारितोष के घर आने के लिए राजी कर लिया। रविंद्र को हम दोनों के अफेयर के बारे में जानकारी नहीं थी। वो पारितोष को मेरे मरीज के रूप में ही जानता था। पारितोष के घर पर उसने रविंद्र को जमकर शराब पिलाई। नशा होने के बाद 1 जून को हत्या कर दी। मैंने पति रविंद्र के हाथ पैर पकड़े और पारितोष ने फावड़े से उसके सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। तब तक वार करता रहा, जब तक रविंद्र की सांसें नहीं थम गईं। इसके बाद डेड बॉडी को घर में ही रखा। लाश को कार में डालकर उत्तराखंड में फेंक आए
2 जून को रीना सिंधू और पारितोष ने रविंद्र की लाश को उसी के ही कार में डालकर फेंकने के लिए निकल गए। पहले रामनगर की तरफ जाकर लाश को फेंकने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं लगा। इस बीच सुबह होने लगी तो दोनों ने कोटद्वार में दुगड्डा के पास रविंद्र की लाश को सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया। इसके बाद रविंद्र की कार को नोएडा में ले जाकर खड़ा कर दिया। पुलिस ने पहले एक्सीडेंट समझा, पोस्टमॉर्टम से खुला कत्ल का राज कोटद्वार पुलिस को ये डेडबॉडी 5 जून को मिली। पुलिस ने शुरू में इसे एक्सीडेंट समझा। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि मामला एक्सीडेंट का नहीं है बल्कि मर्डर का है। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो शव की पहचान रविंद्र निवासी राजरी दक्षिणी दिल्ली के रूप में हुई। रविंद्र के भाई राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। CCTV कैमरों से सुलझी कत्ल की गुत्थी कोटद्वार पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो एक कार कोटद्वार की तरफ आती हुई और कुछ ही देर में वहां से वापस जाती दिखी। इसके जरिए पुलिस ने छानबीन की तो पुलिस रीना सिंधू तक पहुंची। रीना सिंधू को पुलिस ने नगीना से गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी भी बिजनौर के नगीना से पकड़ा गया। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कबूल की। पड़ोसी बोले-सोचा नहीं था, ऐसा हो जाएगा मुरादाबाद के रामगंगा विहार में रीना सिंधू के घर के ठीक बराबर में छोले पूरी का ठेला लगाने वाले रामपाल और उनकी पत्नी शकुंतला कहते हैं, ये मकान 2011 में बना था। तभी से रीना मैडम यहां रहती हैं। उनके पति रविंद्र तो देहरादून में ही रहते थे। सुना है वहां उनकी कोई फैक्ट्री है। वो सप्ताह में या 15 दिन में ही यहां आते थे। देखकर कभी लगा नहीं कि पति-पत्नी के बीच कोई मनमुटाव है। कुछ महीने पहले ही मकान में ऊपर भी काम कराया था। अब तो किराएदार भी रहते हैं। इनकी एक बेटी है जो हॉस्टल में रहती है। रीना सिंधू के सोशल मीडिया पर 11 हजार फॉलोअर रीना सिंधू के सोशल मीडिया पर 11 हजार फॉलोअर हैं। जबकि वह 13 लोग को फॉलो करती है। उसने अपने प्रोफाइल में लिखा है माइ बेबी गर्ल माइ लाइफ लाइन। उसमें लिखा है कि हिन्दू कालेज मुरादाबाद से पढ़ाई की है। उसका बर्थडे 13 मार्च है। रीना ने अपने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए हैं। इसमें एक पोस्ट 4 जून 2024 को किया है इसमें लिखा है कि हालत बदल जाएं तो लोग जुबान बदल देते हैं। खराब निकले तो सामान बदल देते हैं। ऐसे कलयुग के चक्रव्यूह में फंसा है अर्जुन। लोग प्रार्थना पूरी ना हो तो भगवान बदल देते हैं। ———————– ये खबर भी पढ़ें… मेरठ में बसपा नेता को 1 गोली मारी, गुर्दा निकला:शोरूम के बाहर बाइक से आए 2 हमलावरों ने की फायरिंग मेरठ में अज्ञात बाइक सवार बदमाश बसपा नेता को गोली मारकर फरार हो गए। पीठ में गोली लगने से बसपा नेता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और उनका एक गुर्दा बाहर आ गया। फायरिंग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार भागकर मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल बसपा नेता को निजी अस्पताल ले आए। आधी रात में ही ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने गुर्दे में फंसी गोली निकाल दी। (पूरी खबर पढ़ें)