फिल्म शोले के वीरू की थम गई सांस:मथुरा सांसद हेमा मालिनी के थे पति,89 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

शोले फिल्म के वीरू की सोमवार को सांस थम गई। अब उनके प्रशंसकों को गांव वालों का डायलॉग केवल पर्दे पर ही सुनने को मिलेगा। मथुरा में जब वह अपनी पत्नी हेमा मालिनी के दूसरी बार सांसद का चुनाव लड़ने के दौरान प्रचार के लिए आए, तो उन्होंने यही डायलॉग बोलकर मतदाताओं को रिझा दिया था। सोमवार को मुंबई में ली अंतिम सांस मथुरा की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में होगा। जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। धर्मेंद्र के निधन से मथुरा में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। 3 बार आ चुके हैं मथुरा अभिनेता धर्मेंद्र मथुरा 3 बार आ चुके हैं। वह सबसे पहले 2015 में मथुरा महोत्सव में आए थे। इसके बाद 2018 में जब सांसद हेमा मालिनी ने ओमेक्स सिटी में अपना नया घर बनाया। तब फिर आए थे। इसके बाद तीसरी बार वह 2019 में दूसरी बार सांसद का चुनाव लड़ी हेमा मालिनी के लिए प्रचार करने आए थे। गांव वाले डायलॉग को याद करते हैं ब्रजवासी 2019 में मथुरा दौरे पर आए अभिनेता धर्मेंद्र ने चुनाव प्रचार के दौरान जब अपना डायलॉग गांव वाले बोला, तो सभा में मौजूद हर कोई झूम उठा। धर्मेंद्र ने कहा था ………………… पढ़ें ये भी जरूरी खबर… एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन:पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचीं, अमिताभ बच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…