बजट सत्र से पहले सपा का जोरदार प्रदर्शन:MLC साइकिल से विधानसभा पहुंचे; योगी बोले- हम सभी मुद्दों पर बातचीत को तैयार

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अभिभाषण देंगी। इससे पहले सपा विधायकों महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन किया। सपा MLC आशुतोष सिन्हा वाराणसी में मंदिरों को तोड़े जाने के मुद्दा उठाने के लिए साइकिल पर अहिल्याबाई की तस्वीर लेकर विधानसभा पहुंचे। सीएम योगी ने कहा, सदन संवाद से चलता है, कार्रवाई बाधित करने से नहीं चलता। सरकार संवाद से समाधन पर विश्वास करती है। हम हर सदस्य के संवाद और सवाल को स्वीकार करने को तैयार हैं। लेकिन कार्रवाई को बाधित न किया जाए। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- सपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे बौखला गए हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद हाल ही में पारित किए गए अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। साल का पहला सत्र होने के चलते पहले दिन सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाएगी, जबकि सपा ने राज्यपाल के अभिभाषण में हंगामा करने की योजना बनाई है। इससे पहले अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- भाजपा झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलती है। उनके उत्तर प्रदेश के नेता दिल्ली वालों को सलाम भी नहीं ठोकते, न नमस्ते करते हैं। बजट सत्र से जुड़ी अहम बातें बजट सत्र की हर पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…