बरेली में एअरफोर्स के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:पायलट खेत में उतरा, अफसर और सेना की टीम पहुंची

बरेली में सोमवार की शाम इंडियन एयरफोर्स के एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। हेलिकॉप्टर में टेक्निकल प्रॉब्लम आने पर पायलट ने हेलिकॉप्टर को खेत में उतारा। सूचना मिलने पर एयरफोर्स के अफसर और टेक्निकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। पायलट और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। जांच की जा रही है। IAF के अनुसार, हेलिकॉप्टर रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था। शाम करीब 4 बजे उड़ान के दौरान टेक्निकल खराबी आ गई। अलर्ट मिलते ही पायलट ने मीरगंज इलाके में गोरा लोकनाथपुर गांव के पास एक सरसों के खेत में सुरक्षित लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर को बिना किसी नुकसान के जमीन पर उतार लिया गया। इमरजेंसी लैंडिंग को देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। स्थानीय पुलिस ने हेलिकॉप्टर के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे भीड़ न लगाएं और सेना की रिकवरी प्रक्रिया में बाधा न डालें। 3 फोटो देखिए… कोई नुकसान या चोट नहीं, सेना की रिकवरी टीम रवाना
डिफेंस PRO शांतनु प्रताप सिंह ने बताया- मीरगंज के पास हमारे ALH हेलिकॉप्टर में फ्लाइट के दौरान टेक्निकल दिक्कत महसूस हुई। क्रू ने तुरंत फैसला लेकर उसे सुरक्षित तरीके से खेत में उतार दिया। हेलिकॉप्टर को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी को चोट लगी है। हमारी रिकवरी टीम मौके पर पहुंची, जो पूरी तकनीकी जांच कर रही है। एयरक्रू ने काफी समझदारी से काम लिया, इसलिए स्थिति बिल्कुल कंट्रोल में रही। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी मौके पर अच्छा सहयोग किया। गांव में उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन सक्रिय
हेलिकॉप्टर को खेत में उतरता देख गांव के सैकड़ों लोग कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम मीरगंज, सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा और सेना की तकनीकी टीम को काम करने के लिए जगह उपलब्ध कराई। खबर अपडेट की जा रही है…