बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। SSP अनुराग आर्य के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ने 17 घंटे पहले, यानी सोमवार दोपहर 1 बजे, भरी पंचायत में सास और साले पर चाकू से हमला किया था। बचाने आई पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद वह फरार हो गया। उसकी तलाश में 5 टीमें लगी हुई थीं। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए-
अफसर खान बरेली के रहपुरा के रहने वाला था। उसके दो बच्चे- फै ज (8) और आयशा (5) हैं। उसका पत्नी साइम से विवाद चल रहा था। इसके चलते साइमा 5 दिनों से पास में इलाके में स्थित मायके में रह रही थी। सोमवार को इस झगड़े को खत्म करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। अफसर के घर से 50 मीटर दूर ज्वेलर राशिद खान के घर पर पंचायत चल रही थी। झगड़ा सुलझाने के लिए दोनों के परिवारवालों को भी बुलाया गया था। पंचायत में अफसर अपने साथ चाकू भी लाया था। बातचीत के दौरान अचानक वह उग्र हो गया। उसने चाकू से अपनी सास आसमा (54) और साले आदिल (20) पर कई वार किए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी साइमा को भी उसने नहीं बख्शा। उसे भी चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साइमा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए—
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…