बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा:गोरखपुर में 12 पुलिस वालों को फंसाया, रंगदारी नहीं मिली तो मैनेजर के दोस्त को गोली मारी

गोरखपुर में अपने बर्थडे पर युवक को गोली मारने वाली अंशिका ब्लैकमेलर निकली। उसने गीडा थाना प्रभारी समेत 12 से ज्यादा पुलिसवालों को अपने जाल में फंसा रखा था। इन सभी पुलिस वालों से वह न्यूड होकर वीडियो कॉल करती थी। पुलिसवाले भी न्यूड हो जाते थे। अंशिका ने सभी के वीडियो बना लिए। सभी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अंशिका पुलिस वालों से कहती कि पैसे दो, वरना न्यूड वीडियो वायरल कर दूंगी। रेप का केस दर्ज करा दूंगी। पुलिस वाले भी अंशिका के आगे बेबस हो गए। वह सभी से मुंह मांगी कीमत वसूल रही थी। पुलिस वाले उसे विषकन्या कहकर बुलाते हैं। अंशिका ने 15 और लोगों के न्यूड वीडियो बनाकर इन सभी से पैसे वसूले। 20 जनवरी यानी मंगलवार अंशिका अपने दोस्तों के साथ एक मॉडल शाप के पास बर्थडे मना रही थी। तभी उसकी एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मैनेजर से कहासुनी हो गई। अंशिका ने उस पर पिस्टल तान दी। दोनों के बीच छीना-झपटी में गोली मैनेजर के दोस्त के पेट में जा लगी। मौके पर भीड़ ने अंशिका और उसके साथियों को पकड़ लिया। कैंट पुलिस ने अंशिका को बुधवार को जेल भेज दिया है। अब उसके साथी बंटी वर्मा समेत 5 आरोपियों की तलाश में जुटी है। शातिर अंशिका सिंह के जाल में पुलिस वालों से लेकर बाकी लोग कैसे फंसते चले गए, पढ़िए रिपोर्ट… मकान मालिक से 2 लाख की रंगदारी मांगी एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया- अंशिका मूलरूप से हरपुरबुदहट की रहने वाली है। वह सिंघड़िया में किराए के कमरे में रहती थी। 2021 में अंशिका सिंह संतकबीर नगर जिले के कोतवाली इलाके में गुड़िया पीटर के मकान में किराए के घर में रहती थी। गुड़िया पीटर ने तब संतकबीरनगर के एसपी से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि अंशिका कमरे में लड़कों को बुलाकर गलत काम करती है। इस वजह से मोहल्ले में उसके घर की बदनामी हो रही। अंशिका से जब कमरा खाली करने को बोला तो उसने दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी। झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसलिए गुड़िया शांत हो गईं। उसने घर में CCTV कैमरे लगवा दिए। इसके कुछ दिन बाद ही अंशिका ने कमरा खाली कर दिया था। 5 साल में 150 लोगों को वीडियो कॉल, CO-दरोगा के न्यूड वीडियो बनाए पुलिस जांच में सामने आया कि अंशिका ने पिछले 5 सालों में 150 लोगों से वीडियो कॉल से संपर्क किया। उनके न्यूड वीडियो बनाकर ठगी की। इसमें गोरखपुर के पुलिसकर्मियों के साथ ही अयोध्या के एक CO का भी नाम सामने आया है। अंशिका ने गोरखपुर के 12 से अधिक पुलिसकर्मियों से पहले मैसेंजर एप के जरिए बात की। फिर नंबर लेकर उसने वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। वीडियो कॉल पर वह न्यूड होकर बात करती। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से भी न्यूड होने को कहती थी। तभी उनके न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी। 5 जनवरी काे अंशिका ने गीडा थाने के एक दरोगा से मैसेंजर एप के जरिए बात की। फिर उनका नंबर लेकर वीडियो कॉल की। अंशिका के सामने दरोगा वीडियो कॉल पर न्यूड हो गए, जिसका उसने वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर वसूली करने लगी। इसके अलावा अंशिका ने संतकबीरनगर के खलीलाबाद निवासी सूरज सिंह को भी जाल में फंसाया। पैसे न देने पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं खलीलाबाद के ही प्रियांशु सिंह काे भी फर्जी मुकदमे की धमकी देकर 50 हजार रुपए वसूले। प्रियांशु ने सीएम के पोर्टल पर शिकायत भी की थी। अंशिका पर 3 महीने पहले THAR चोरी की FIR कैंट सीओ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया- अंशिका और उसके 6 साथियों के खिलाफ 12 अक्टूबर, 2025 को THAR चोरी करने और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में FIR दर्ज की गई थी। गाजीपुर के नोनहरा में रहने वाले चंदन नारायण ने खोराबार पुलिस से इसकी शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि अंशिका और उसके साथी दिल्ली से चोरी हुई THAR पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते हैं। बीते साल 13 अक्टूबर को पुलिस ने गाड़ी चोरी के मामले में दो युवकों को अरेस्ट किया। इनमें बड़हलगंज के दोरम्हा निवासी प्रिय प्रवास दुबे उर्फ विक्की और देवरिया के बरहज बाजार के रहने वाले आकाश वर्मा उर्फ बंटी थे, जिन्हें जेल भेजा गया था। पुलिस इसके बाद अंशिका समेत 4 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच में गाड़ी में 4 फर्जी नंबर प्लेट मिलीं। जिनमें दो हरियाणा, एक बिहार और एक गोरखपुर की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सितंबर में दिल्ली से गाड़ी किराए पर ली और उसे लेकर भाग गए। किराए की THAR लेकर दिल्ली घूमने निकले अंशिका दोस्तों के साथ सितंबर, 2025 में दिल्ली घूमने गई थी। वहीं से THAR किराए पर ली थी, जिसे लेकर भाग निकले। पकड़े जाने के डर से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर में फर्राटा भर रहे थे। दो साथियों के गिरफ्तारी की खबर जैसे ही अंशिका को लगी, वो अंडरग्राउंड हो गई थी। अंशिका अपने साथियों के साथ मॉडल शॉप पर शराब खरीदने के लिए रुकी थी। इसी बीच उसका झगड़ा हो गया, जिसमें अमिताभ को गोली लग गई। उसके पास पिस्टल कहां से आई, इसकी भी जांच की जा रही है। अब पढ़िए, हॉस्पिटल मैनेजर से कैसे विवाद हुआ… मैनेजर से रंगदारी वसूल रही थी अंशिका
खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सीकरी, जमुना टोला निवासी विशाल मिश्रा ने अंशिका और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि मैं द्विवेदी चाइल्ड केयर अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं। कुछ समय पहले अंशिका सिंह और बंटी वर्मा मेरे अस्पताल में आए थे। बातचीत के दौरान दोनों ने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। इसके कुछ दिन बाद अंशिका दोबारा बंटी के साथ अस्पताल आई। मुझे बाहर बुलाया। पिस्टल दिखाते हुए 12 हजार रुपए वसूल लिए। धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो रेप के झूठे मुकदमे में फंसा दूंगी। मैंने उसे पैसे दे दिए। 20 जनवरी को अंशिका अपने साथी अमिताभ और शैलेश निषाद के साथ करजहा क्षेत्र में थी। तभी उसने फोन करके मुझसे 50 हजार रुपए मांगे। धमकी दी कि अगर बताई गई जगह पैसे लेकर नहीं पहुंचे तो मुझे परिवार समेत जान से मरवा दिया जाएगा। पैसे कम दिए तो पिस्टल से गोली चला दी, साथी को लगी
इसके बाद कई बार लगातार मुझे धमकी भरे फोन कॉल किए गए। मैं डर गया। मैंने 20 हजार रुपए का इंतजाम किया। शाम करीब 5 बजे मैं अपने दो साथियों के साथ सिंघरिया मोड़ स्थित मॉडल शॉप के पास पहुंचा। वहां पहले से अंशिका सिंह, बंटी वर्मा और उनके चार-पांच अन्य साथी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में मौजूद थे। मैंने उसे 20 हजार रुपए दिए तो वह भड़क गई। वह उसके साथी मुझे गालियां देने लगे। इसी दौरान अंशिका सिंह ने पिस्टल निकालकर मेरे सीने पर रख दी। मैं पीछे हटा तो अंशिका ने गोली चला दी, गोली मेरे साथी अमिताभ के पेट में जा लगी। पुलिस ने उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्टा पर रील बनाने का शौक, 700 वीडियो अपलोड किए अंशिका को रील बनाने का काफी शौक है। उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 700 से ज्यादा रील पोस्ट किए हैं। डांस करते हुए रील पर खूब व्यूज भी मिले हैं। अंशिका ने एक रील संतकबीरनगर के कोतवाली थाने में भी पुलिस जीप के सामने खड़ी होकर बनाई है। जिसमें मार देब गोली थनवा में घेरकर गाना भी लगाया है। पुलिस की जांच में अंशिका के मोबाइल में उसके कई पुलिस वालों के साथ फोटो-वीडियो भी मिले हैं। इनमें से कुछ अश्लील भी हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना की मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की 2 टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हैं। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अंशिका की कई और शिकायतें भी सामने आई हैं। अगर उन पीड़ितों की तहरीर आती है तो बाकी मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। ……………………………….. ये खबर भी पढ़िए- बर्थडे गर्ल ने युवक को गोली मारी, VIDEO:गोरखपुर में शराब की दुकान के सामने मारपीट; THAR चोरी कर फरार थी गोरखपुर में बर्थडे गर्ल ने एक युवक को गोली मार दी। दरअसल, युवती अपने दोस्तों के साथ एक मॉडल शाप के पास सड़क पर ही बर्थडे मना रही थी। उसी दौरान उसका परिचित युवक अपने दोस्तों के साथ आ गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस पर युवती ने तैश में आकर पिस्टल निकाल ली। दोनों के बीच पिस्टल की छीना-झपटी होने लगी, जिसमें गोली चल गई। गोली युवक के ड्राइवर को लगी। इसके बाद युवती और उसके दो साथियों को स्थानीय लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़ें पूरी खबर