अजय राय- हम आपके साथ हैं। बनारस में भी हमने गोस्वामी परिवार का साथ दिया। वृंदावन की एक बहू- लेकिन बनारस में कॉरिडोर बन गया न…। आपने बनारस में साथ कहां दिया? साथ ऐसा हो कि कॉरिडोर न बने और न ही अधिग्रहण हो। अजय राय- विश्वास रखिए, हम आप लोगों के साथ हैं। पूरी कांग्रेस आपके साथ है। यह बातचीत है, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष और वृंदावन की एक बहू के बीच बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर। दरअसल, गुरुवार को बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे लोगों के बीच अजय राय पहुंचे। वह मंदिर के गोस्वामियों, स्थानीय निवासियों और बहुओं के साथ 30 मिनट तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान बहुओं ने उनसे विरोध में साथ देने की मांग की। बनारस की तरह मथुरा का विनाश नहीं होने देंगे
अजय राय ने कहा- हम बनारस की तरह मथुरा का विनाश नहीं होने देंगे। नरेंद्र मोदी ने बनारस का विनाश कर दिया। इसी के नाते वह बनारस में पिछला लोकसभा चुनाव 7 राउंड हारे। देख लेना, इस बार वह और भी बुरी हार हारेंगे। आप सबके साथ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता खड़ा है। अजय राय ने कहा- ये बांके बिहारी कुंज की गलियां हैं, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। उनको बरबाद किया जा रहा है। अगर कुछ निर्माण करना है और कुछ बनाना है, तो यहां के लोगों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। बोले- कॉरिडोर के विरोध में आपके साथ हूं
अजय राय ने कहा- हम कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण करने का विरोध में आप सबके साथ खड़े हैं। बनारस में मोदीजी ने कारीडोर के नाम पर मॉल बना दिया। वहां तमाम सरकारी भ्रष्टाचार किया गया है। गुजरात के व्यापारी को पूरा ठेका दिया गया, इसका विरोध होना चाहिए। अजय राय ने कहा कि सरकार को ब्रजवासियों से बात करनी चाहिए। गोस्वामी परिवार से बात करिए, अपने मन से काम नहीं होना चाहिए। बनारस के कई मोहल्ले खत्म कर दिए
अजय राय ने कहा- बनारस में कई मोहल्ले खत्म हो गए। बनारस में सरस्वती मंदिर, आदि शंकराचार्य का बनाया हुआ सरस्वती मोहल्ला खत्म हो गया। लखौरिया मोहल्ला खत्म हो गया। आपने वहां पर मॉल बना दिया। आपने देखा कि बनारस में मोदी बेइमानी करके चुनाव जीते, अयोध्या में आप हार गए। यही काम आप मथुरा में भी कर रहे हैं। आप यहां पर भी हारेंगे। आप देख रहे हैं कि जो बहुएं आज तक घर से बाहर नहीं निकली हैं, वह यहां पर विरोध कर रही हैं। इसका नतीजा आपको भुगतना होगा। पूरी कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सभी आपके साथ हैं। बहुएं बोलीं- हमें कुंज गलियों में कोई बदलाव नहीं चाहिए
कुंज गलियों की बहुओं ने भी अजय राय से कहा कि हमारी कुंज गलियां वैसी ही चाहिए जैसी पहले से हैं। हम यहां के अधिग्रहण और निर्माण का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अजय राय से इसको लेकर सपोर्ट करने को कहा। अजय राय ने कहा कि हम लोग आपके साथ हैं। बहुओं ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से भी मामले की गुहार लगाई। कहा कि हमारी आपसे ही उम्मीदें हैं। आप ही आइए और हमारा न्याय करिए। हाथों में तख्ती लेकर उतरी महिलाएं
गुरुवार दोपहर बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी परिवार की महिलाएं मंदिर पर प्रदर्शन करने पहुंचीं। यहां उन्होंने मुख्य द्वार पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लिए इन महिलाओं ने विरोध स्वरूप काली पट्टी भी बांध रखी थी। पारंपरिक वेषभूषा में महिलाएं प्रदेश सरकार और अधिकारियों को कोसती दिखीं। चाहे करने प्राण देने पड़ें, बांके बिहारी जी को नहीं छोड़ेंगे
विरोध प्रदर्शन कर रहे आशीष गोस्वामी ने बताया- हम लोग इस प्रयास को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। भले ही अपने प्राण न्योछावर करने पड़ें। हम अपने बिहारी जी और वृंदावन को नहीं छोड़ेंगे। हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि अगर सरकार अधिग्रहण करने से बाज नहीं आई, तो हम सरकार से इच्छामृत्यु मांगेंगे। सरकार हमारे ठाकुरजी को ले रही है, तो हमको इच्छामृत्यु भी दे। हेमा मालिनी ने कहा था- पता नहीं, कुछ लोग क्यों विरोध कर रहे इस मसले पर मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने दैनिक भास्कर से बात की थी। तब हेमा मालिनी ने कहा था कि कोर्ट के आदेश से हमारे वृंदावन के बहुत से लोग खुश हैं। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें टेंशन है कि जाने क्या होगा? दरअसल, उन्हें असलियत नहीं पता है। वहां 3 तरह के लोग हैं, पहले वे जिनके मकान हैं, दूसरे वे जिनकी दुकानें हैं, तीसरे वे, जो किरायेदार हैं। सर्वे के बाद सभी को सही मुआवजा मिलने वाला है। साथ ही, कॉरिडोर बनने के बाद कैंपस में जो दुकानें बनेंगी, वह भी उन्हीं लोगों को दी जाएंगी, जिनकी दुकानें टूटी हैं। कैंपस में नई तरह की बढ़िया दुकानें बनाई जानी हैं। —————————– यह खबर भी पढ़िए अयोध्या- राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई, सूरत के कारोबारी ने हीरे जड़े सोने-चांदी के आभूषण दान दिए सीएम योगी ने राम मंदिर के प्रथम तल में बने राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजन किया। अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। सीएम योगी ने राम दरबार का पूजन किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुबह 11.25 से 11.40 बजे तक चला। रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार बनाया गया है। इसमें श्रीराम, मां सीता, तीनों भाई- लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ-साथ हनुमानजी की मूर्ति हैं। पूरी खबर पढ़िए