बहू बोली- तौकीर रजा के संपत्तियों पर नहीं चला बुलडोजर:वह जेल गया, मगर बरेली में दबदबा कम नहीं हुआ; घर से निकलने में डरती हूं

तौकीर रजा को बहुत पहले ही जेल जाना चाहिए था। उसने खुलेआम 30 हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण और उनकी शादी करवाने का ऐलान किया था। वो सालों से भड़काऊ भाषण देते आ रहे हैं। उनकी लग्जरियस लाइफ स्टाइल और मदरसे की फंडिंग की भी जांच होनी चाहिए। पड़ोसी देश और मॉरिशस से भी फंडिंग की जा रही है। वो नेक्सस चला रहे हैं। भले ही तौकीर रजा जेल में हैं, पर वह दिखाना चाहते हैं कि उनका दबदबा कम नहीं हुआ है। इसलिए वे अपने लोगों से मुझे धमकियां दिला रहे हैं। मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हूं। घर से बाहर निकलने से डरती हूं। ये कहना है बरेली की निदा खान का, जो रिश्ते में तौकीर रजा की बहू लगती थी। दरअसल, निदा का अपने पति से तलाक हो चुका है। निदा खान ने अपनी निजी जिंदगी और तौकीर रजा के फैमिली से जुड़े तमाम विवादों को लेक दैनिक भास्कर से खुलकर बात की। पढ़िए पूरी बातचीत… सवाल : आपको धमकियां क्यों मिल रही हैं?
जवाब : मैंने एक्स के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि मेरे पति शिराज रजा पर आएदिन NBW होते रहते हैं, फिर भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। जब मेरे पति की दूसरी शादी के समय उन्होंने दखल दिया था, तो तौकीर के समर्थकों ने विरोध किया। तौकीर का परिवार कभी महिलाओं के साथ खड़ा नहीं होता है। तौकीर रजा जेल में हैं, पर वह दिखाना चाहते हैं कि उनका दबदबा कम नहीं हुआ। इसलिए मुझे धमकियां दिला रहे हैं। सवाल : क्या घर से निकलते समय आपको डर लगता है?
जवाब : बाहर निकलते समय मैं खुद को बहुत ही ज्यादा असुरक्षित महसूस करती हूं। सामने वाले (तौकीर) के बहुत सारे फॉलोअर हैं। उनकी एक आवाज पर लोग लाठी खाने को भी तैयार हैं। हमारी जिंदगी में कितना डर है, यह सोचने लायक है। सवाल : क्या बरेली पुलिस आपकी मदद कर रही है?
जवाब : बरेली पुलिस से मुझे कोई उम्मीद नहीं है। अगर मेरे साथ कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार तौकीर रजा और मेरे पति शीरान रजा होंगे। जो लोग मुझे धमकियां दे रहे हैं, उन्हें पुलिस ट्रेस करके जेल भेजे। कब तक हम इस तरह से डर-डर कर रहेंगे। मुझे धमकियां मिल रही हैं। कोई कहता है कि गोली मार दूंगा। कोई कहता है सिर काट दूंगा। सवाल : क्या फतवे का असर आज भी है?
जवाब : जो फतवा जारी हुआ था, मेरे ऊपर उसका असर अब भी है। मैं कुछ भी बोलती हूं तो उसे धर्म से जोड़ दिया जाता है। मुझे धमकाया जाता है। इन लोगों ने महिलाओं को खामोश करवाने का तरीका ढूंढ लिया है। अगर कोई औरत कुछ कहेगी तो उसे धार्मिक मुद्दों से जोड़ दिया जाएगा। सवाल : तौकीर रजा अब जेल में हैं, उस पर आप क्या कहना चाहेंगी?
जवाब : तौकीर को बहुत पहले ही जेल में होना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने कई सालों से भड़काऊ भाषण दिए। कई लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने की बातें कीं। कुछ साल पहले तौकीर ने कहा था कि वो 30 हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनकी मुस्लिम लड़कों से शादी करवाएंगे। सवाल : क्या तौकीर की संपत्ति और फंडिंग की जांच होनी चाहिए?
जवाब : तौकीर रजा की संपत्ति और फंडिंग की जांच जरूर होनी चाहिए। इतनी बड़ी भीड़ जुटाने और लग्जरियस लाइफ-स्टाइल के लिए पैसे कहां से आ रहे हैं। सवाल : अभी तक तौकीर की संपत्ति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई?
जवाब : सीएम योगी के आदेश के बाद भी तौकीर की किसी भी प्रॉपर्टी या मदरसे पर कार्रवाई नहीं हुई। मदरसा कैसे चल रहा है। कितनी एड मिल रही है। कौन-कौन उसका नेक्सस चला रहा है। इन सबका भी पता लगाया जाना चाहिए। सिर्फ तौकीर के सहयोगियों को नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को पकड़ा जाना जरूरी है। सवाल : फंडिंग किसकी हो सकती है?
जवाब : फंडिंग किसी भी तरह से हो सकती है। बाहरी देश से, मॉरिशस से या किसी नेटवर्क के जरिए। देश के मुस्लिम भाई-बहनों को ये देखना चाहिए कि किसको लाभ मिल रहा है और किसके लिए लोगों को ब्रेनवॉश किया जा रहा है। अब जानिए कौन हैं निदा खान
निदा खान एक समाजसेविका हैं। उनका निकाह 18 फरवरी 2015 को शीरान रजा से हुआ था। उनकी तरफ से दहेज, घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोपों के बाद पति ने उन्हें तीन तलाक दिया। उस घटना के बाद उन्होंने तीन तलाक के विरोध में आवाज उठाई।। आज वे आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी नाम से संस्था चला रही हैं। वे ट्रिपल-तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती हैं। ——————- ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या की, बहू को भी गोली मारी:मुजफ्फरनगर में देखभाल नहीं करने पर नाराज था, आरोपी पिता हिरासत में मुजफ्फरनगर में पिता ने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बहू को भी गोली मारी है। उसका इलाज चल रहा है। SSP संजय कुमार ने बताया कि देखभाल नहीं करने को लेकर पिता का अक्सर बहू-बेटे से विवाद होता था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पढे़ं पूरी खबर…