बांके-बिहारी मंदिर के गोस्वामी ने सिर फोड़ा, VIDEO:वृंदावन में श्रद्धालु को डंडे से पीटा; बीच-बचाव करने पर भड़का

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के एक गोस्वामी ने श्रद्धालु की डंडे (बेंत) से पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। मारपीट में श्रद्धालु के सिर से खून बहने लगा। पति को गोस्वामी से बचाने के लिए उसकी पत्नी लोगों से मदद मांगती रही। शनिवार को हुई यह घटना राधा बल्लभ मंदिर के पास की बताई जा रही है। दरअसल, घायल व्यक्ति मंदिर जाते समय सड़क पर एक व्यक्ति से झगड़ रहे गोस्वामी से बीच-बचाव कर दिया था, जिससे वह नाराज हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी गोस्वामी को हिरासत में लेकर बांके बिहारी पुलिस चौकी भेज दिया है। झगड़े का वीडियो आया सामने… झगड़ा के दौरान बीच-बचाव किया शनिवार को बांके बिहारी मंदिर के शयन भोग पुजारी मनोज गोस्वामी किसी काम से जुगल घाट की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरफ गाजीपुर से आए श्रद्धालु कुशेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ बांके बिहारी के दर्शन कर राधावल्लभ मंदिर जा रहे थे। इस दौरान गोस्वामी का राधा बल्लभ मंदिर की सीढ़ियों वाले रास्ते के पास एक युवक से झगड़ा हो गया। उधर से गुजर रहे कुशेंद्र ने बीच-बचाव किया। गोस्वामी इस पर गुस्सा हो गए। वह उस युवक को छोड़कर उल्टा कुशेंद्र से ही भिड़ गए। कहासुनी के बाद अचाकर से गोस्वामी उग्र हो गए। उन्होंने कुशेंद्र की बेंत से पिटाई शुरू कर दी। एक बेंत कुशेंद्र के सिर पर लगी। उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। पिटाई के दौरान कुशेंद्र की पत्नी लोगों से मदद को चिल्लाती रही। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और किसी तरह गोस्वामी से उसे बचाया। पुलिस ने पकड़ा गोस्वामी झगड़ा की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी गोस्वामी मनोज को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे बांके बिहारी पुलिस चौकी लेकर गई। ————— ये भी पढ़ें- ‘दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती’:अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा
मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…