बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर पहुंची बाढ़:शाहजहांपुर में 2 दोस्त बहे, 24 घंटे में 73% कम बारिश हुई; आज 25 जिलों में अलर्ट

यूपी में बारिश-बाढ़ का दौर जारी है। गंगा, यमुना और अन्य नदियों का बढ़ा जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। आज सोमवार को यूपी के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के कारण किसी भी जिले में भारी बारिश का अनुमान नहीं है। पिछेल 24 घंटे में प्रदेश में 2 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 7.4 मिमी से 73% कम है। वहीं, मानसून सीजन में अब तक की बात करें तो 644.9 मिमी बारिश हुई। ये औसत अनुमान 641.4 मिमी से 1% ज्यादा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। यमुना का पानी शहर में घुस गया है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया है। बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा है। यहां यमुना खतरे के निशान से सवा मीटर ऊपर बह रही है। पानी अब रिहायशी इलाकों, सड़कों और परिक्रमा मार्ग तक पहुंच गया है। वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से डूब चुका है। श्रद्धालु जहां-तहां फंसे हैं। रविवार को बाढ़ के बीच शवयात्रा को बड़ी मुश्किल से मोक्षधाम पहुंचाया गया वृंदावन के करीब 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। कुछ जगहों पर 2-3 फीट तक पानी भरा है। 26 गांवों के साथ करीब 7 हजार की आबादी बाढ़ प्रभावित है। शाहजहांपुर में गर्रा नदी की बाढ़ का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज के कैंपस तक भर गया है। मजबूरन मेडिकल कॉलेज को बंद कर मरीजों को CHC शिफ्ट किया गया। मेडिकल उपकरण और गद्दे बेड पर समेटकर रखे हैं। यहां दिल्ली-लखनऊ हाईवे का कुछ हिस्सा पानी में डूब गया। यहां रील बना रहे दो दोस्त बाढ़ के पानी में बह गए। दोनों की तलाश जारी है। SDRF टीम ने रेस्क्यू जारी है। तस्वीरें देखिए- आज कहां हो सकती है बारिश, जानिए अब तक 1% ज्यादा बारिश हुई