यूपी के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 0.5 मिमी बारिश हुई। ये औसत अनुमान 5.5 मिमी से 90% कम है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मानसून के फिर से एक्टिव होने का अनुमान जताया है। इस मानसून सीजन प्रदेश में एटा में सबसे कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने यहां 677 मिमी बारिश का अनुमान जताया था, जबकि सिर्फ 73 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड हुई है। ये अनुमान से 89% कम है। यूपी में गंगा, यमुना समेत नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। बस स्टैंड पर खड़ी बसें बाढ़ के पानी से आधी डूब गईं। सांसद हेमामालिनी बुधवार को वृंदावन के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचीं और हालचाल जाना। पूछा- खाना और दूध मिल रहा है कि नहीं। इसके बाद बच्चे को गोद में उठाकर दुलारा। उसके बाद मां से नाम पूछा तो बताया कृष्णा। उसके बाद रेस्क्यू किए गए पशुओं को चारा खिलाया। आगरा में हाथी घाट तक यमुना की बाढ़ पहुंच गई है। श्मशान घाट डूब गए हैं। ऐसे में लोगों को सड़क किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। 25 कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 4000 परिवार के लोग प्रभावित हो गए हैं। सोमवार को किला घाट पर सड़क पर जलभराव के बीच एक घोड़ा गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। वहीं, गोंडा में बाढ़ में बहकर मगरमच्छ आया और रिहायशी इलाके में घुस गया। रात 12 बजे ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। फिर वन विभाग को बुलाकर उसे सौंप दिया। कानपुर के 12 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे 4000 से अधिक परिवार प्रभावित हो गए हैं। आज कहां हो सकती है बारिश, जानिए
यूपी में अब तक कोटे से 1% कम बारिश हुई कहां हुई औसत से कम बारिश, जानिए बाढ़-बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
यूपी में अब तक कोटे से 1% कम बारिश हुई कहां हुई औसत से कम बारिश, जानिए बाढ़-बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…