यूपी में बारिश-बाढ़ का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को यूपी के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा में हालात बिगड़ गए हैं। यमुना का पानी शहर में घुस गया है। शनिवार को एक आश्रम में गर्दन तक पानी भर गया। पुलिस ने भक्तों को रेस्क्यू किया। मथुरा में यमुना खतरे के निशान से सवा मीटर ऊपर बह रही है। पानी अब रिहायशी इलाकों, सड़कों और परिक्रमा मार्ग तक पहुंच गया है। वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से डूब चुका है। श्रद्धालु जहां-तहां फंसे हैं। विश्राम घाट से लेकर बंगाली घाट तक का संपर्क टूट चुका है। मथुरा में 26 गांवों के साथ करीब 7 हजार की आबादी बाढ़ प्रभावित है। वृंदावन में शहरी इलाके का 70% हिस्सा जलमग्न है। कई स्थानों पर तो बहाव इतना तेज है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे बाढ़ के पानी से डूब गया। उधर, प्रयागराज में गंगा-यमुना नदियों का जलस्तर फिर से बढ़ रहा है। ललितपुर का माताटीला बांध अचानक ओवरफ्लो हुआ, इसके 20 गेट खोल दिए गए है। वहीं, पीलीभीत में बीते कई दिनों से बाढ़ के हालात हैं। पांच तहसीलों के कुल 62 गांव प्रभावित हैं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह खुद कंट्रोल रूम से बाढ़ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3-4 दिनों तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना नहीं है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक अगस्त में सामान्य बारिश हुई थी। अब मानसून अपने आखिरी चरण में है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो गई है, इस वजह से किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। 4 तस्वीरें देखिए- आज कहां हो सकती है बारिश, जानिए 24 घंटे में 60% कम बारिश हुई
शनिवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में प्रदेश में 3 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 7.6 मिमी से 60% कम है। वहीं, मानसून सीजन में अब तक की बात करें तो 642.9 मिमी बारिश हुई। ये औसत अनुमान 634 मिमी से 1% ज्यादा है। बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
शनिवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में प्रदेश में 3 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 7.6 मिमी से 60% कम है। वहीं, मानसून सीजन में अब तक की बात करें तो 642.9 मिमी बारिश हुई। ये औसत अनुमान 634 मिमी से 1% ज्यादा है। बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…