बाराबंकी के सिद्धौर क्षेत्र की न्याय पंचायत कोठी की शिक्षक संकुल बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कोठी में आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के 25 विद्यालयों से 50 से अधिक शिक्षक शामिल हुए। बैठक में प्रभावी शिक्षण, बालवाटिका संचालन और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार को लेकर चर्चा की गई। दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ बैठक का शुभारंभ अध्यापक रामेश्वर प्रसाद मिश्र, विनीता मिश्रा, मो. शकीब किदवई और नोडल शिक्षक संकुल शिवम् शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभावी शिक्षण व्यवहार पर दी जानकारी नोडल शिक्षक संकुल शिवम् शर्मा ने विभागीय प्राथमिकताओं और प्रभावी शिक्षण व्यवहार की जानकारी दी। शिक्षक संकुल महिपाल सिंह ने बालवाटिका के प्रभावी संचालन पर प्रस्तुतीकरण दिया। दीक्षा संसाधनों के उपयोग पर चर्चा शिक्षक संकुल राम इकबाल ने प्रिंट रिच वातावरण, दैनिक दिनचर्या, समय-सारिणी के पालन और दीक्षा संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की। शिक्षकों ने कक्षा-कक्ष के अनुभव साझा करते हुए शिक्षण गतिविधियों और नवाचारों पर विचार-विमर्श किया। विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार पर जोर बैठक का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाना और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार लाना रहा। इस दौरान रंजीता, शांति साहू, हिमांशी, नेहा कक्कर, रोचन, अमित सोनी, रेशम रानी, कंचन जायसवाल, आरती अग्निहोत्री, अजय गुप्ता, उमाकांत सिंह, राजकुमार सिंह, सतीश कुमार, शलभेंद्र सिंह, अर्चना, रोहित कुमार और आरती सहित शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र मौजूद रहे।