बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे आज:लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री जारी करेंगे, 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दे थी

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज यानी मंगलवार को जारी किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में दोपहर 1 बजे रिजल्ट जारी करेंगे। इतने स्टूडेंट्स शामिल हुए थे इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को दी गई थी। बीते 1 जून को 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रवेश परीक्षा में कुल 3 लाख 44 हजार 546 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3 लाख 5 हजार 99 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बीएड पाठ्यक्रम में कुल 2.40 लाख सीटें हैं। करीब 2300 बीएड कॉलेज हैं, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। ऑनलाइन किया जाएगा जारी प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वेबसाइट https://www.bujhansi.ac.in पर प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।