बुलंदशहर में एक लाख का इनामी डकैत एनकाउंटर में ढेर:2 सिपाही गोली लगने से घायल, पुलिस ने 12 घंटे में 2 बदमाशों को मार गिराया

यूपी STF ने बुलंदशहर में एक लाख के इनामी डकैत विनोद गड़ेरिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। STF नोएडा यूनिट और डकैत के बीच शुक्रवार की देर शाम बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। जवानों ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। STF जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान गोली लगने से विनोद गड़ेरिया घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। 12 घंटे के भीतर यूपी पुलिस ने आज दो बदमाश को मार गिराया। शुक्रवार तड़के फिरोजाबाद में पुलिस ने 50 हजार का इनामी राजू खान को एनकाउंटर में ढेर किया था। वहीं, मार्च 2017 से मई 2025 तक यूपी में 228 बदमाश एनकाउंटर में मारे गए हैं। जबकि 18 पुलिसकर्मी शहीद हुए। 3 फोटो देखिए… STF के SP बोले- बड़ी वारदात करने वाली थी गैंग नोएडा STF यूनिट के SP राजकुमार मिश्रा ने बताया- बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। सूचना पर STF टीम ने बदमाश को ट्रेस किया। टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। जब टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो एक बदमाश विनोद गड़ेरिया को गोली लग गई। उसे अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। बदमाश के पास भारी मात्रा में कारतूस, असलहा और बाइक मिली है। फरार साथियों की तलाश की जा रही है। अप्रैल में ADG मेरठ जोन ने रखा था एक लाख का इनाम
डकैत विनोद गड़ेरिया शामली में कैराना क्षेत्र के इसोपुर खुरगान गांव का रहने वाला था। वह मुजफ्फरनगर में डकैती के 6 से अधिक मामलों में वांटेड था। डकैती की सभी वारदात उसने 2024 में की थी। उसके जिंदा या मुर्दा पकड़े जाने पर ADG मेरठ जोन ने अप्रैल, 2025 में एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके साथी अजयवीर पर 50 हजार और 12 गैंग मेंबर्स पर 25-25 हजार का इनाम रखा था। डकैती, हत्या और लूट के 40 मुकदमे दर्ज थे
विनोद 2006 से अपराध की दुनिया में था। उसके खिलाफ डकैती, हत्या और लूट जैसे 40 से ज्यादा मुकदमे मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत के थानों में दर्ज हैं। 2012 में दर्ज एक डकैती केस में कोर्ट ने उसे 7 साल की सजा भी सुनाई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई कर रही है। फरवरी में साथी अजय वीर एनकाउंटर में हुआ था ढेर फरवरी 2025 में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस और क्राइम ब्रांच की गैंग से मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अजयपाल उर्फ अजयवीर ढेर कर दिया गया था। लेकिन विनोद गड़ेरिया और उसका साथी संदीप मौके से फरार हो गए थे। STFऔर पुलिस की टीमें विनोद गड़ेरिया की तलाश में लगी थीं। विनोद शामली और उसका साथी संदीप मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूर का रहने वाला है। विनोद की गैंग में 15 डकैत
विनोद गड़ेरिया गैंग में कुल 15 डकैत हैं। ये गैंग दिन में गांवों और शहर के बाहरी इलाकों में बने मकानों की रेकी करते हैं। रात में जंगल के रास्ते पहुंचकर डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गैंग के सदस्य मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते। इससे उनकी ट्रेसिंग करने में पुलिस को मुश्किल होती है। गैंग सुनियोजित तरीके से काम करता है। पहले टारगेट तय किए जाते हैं, फिर रात में घरों में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की जाती है। डकैती के बाद बदमाश जंगलों के रास्ते कई किलोमीटर दूर निकल जाते हैं। गैंग का सरगना विनोद गडरिया अक्सर ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस को चकमा देने में माहिर था। विनोद कई मुठभेड़ों के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। विनोद गड़ेरिया पर दर्ज 40 मुकदमे अब बात शुक्रवार तड़के हुए एनकाउंटर की… फिरोजाबाद में पति-पत्नी का हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर फिरोजाबाद में शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी मारा गया। पुलिस को सूचना मिली कि राजू खान बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उसकी लोकेशन पुरातन रोड स्थित नोवा फैक्ट्री के पास निर्माणाधीन मकान में पता चली। शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी ने इलाके की घेराबंदी की। राजू को सरेंडर करने के लिए कहा। मगर उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में राजू को गोली लगी। इसके बाद वह गिर पड़ा। पुलिस टीम उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीती 4 मार्च को शिकोहाबाद के वंशीनगर में दंपती की लूट के इरादे से हत्या कर दी गई थी। वहीं, 15 जून की रात मलिखानपुर में घर के बाहर सो रही बुजुर्ग को घायल कर उससे जेवरात लूट लिए थे। इन दोनों घटनाओं में राजू खान का नाम सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर… ——————————– यह खबर भी पढ़ें… नाबालिग को लेकर लौट रहे लखनऊ के दरोगा की मौत: 2 महीने पहले पिता बने थे, शव देख मां बेसुध; उन्नाव में बस में घुसी अर्टिगा उन्नाव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार एक प्राइवेट बस में पीछे से घुस गई। हादसे में कार चला रहे यूपी पुलिस के दरोगा मनजीत सिंह (38) की मौके पर मौत हो गई। सिपाही समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अमेठी में तैनात दरोगा टीम के साथ लापता युवती को राजस्थान से बरामद कर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर