बुलंदशहर में दीपावली की रात महज 200 रुपए के विवाद में युवक ने अपने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक बबलू के छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सुनील फिलहाल फरार है। दरअसल, दिवाली की पूजा के बाद जुएं में पैसे हारने के बाद सुनील ने बबलू से 200 रुपए मांगे। उसने इनकार किया तो झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। फिर सुनील ने बबलू पर हमला कर दिया। लात-घूसे चलाए। ईंट से वार किए। सिर को दीवार पर कई बार पटका। गर्दन पर पैर रखकर चढ़ गया। बबलू लहूलुहान हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर डिबाई कोतवाली क्षेत्र की है। पहले तस्वीरें देखिए… अब मामले को सिलसिलेवार ढ़ंग से समझते हैं…
डिबाई कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर मखैना निवासी बबलू (30) मजदूरी करते परिवार का भरण-पोषण करता था। वो शहर में ही काम करता था। दीपावली मनाने के लिए रविवार सुबह वह अपने घर आया था। रात में पूजा करने के बाद वह गांव में रिश्तेदारों से मिलने निकला। पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई सुनील के यहां पहुंचा तो वहां गांव के युवक जुआ खेल रहे थे। सुनील जुए में काफी पैसे हार चुका था। पैसे खत्म होने के बाद उसने और जुआ खेलने के लिए बबलू से 200 रुपए मांगे। बबलू ने रुपए देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर रात करीब 11 बजे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते सुनील ने बबलू पर हमला कर दिया। जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और ईंट से बुरी तरह पीटा। जिसके कारण बबलू बेहोश हो गया। बबलू की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो सुनील धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बबलू को बेहोशी की हालत में डिबाई सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहन बोली- 4 लोगों ने मिलकर मारा
मृतक की छोटी बहन मनीषा ने बताया- रात में बबलू दीपावली मिलने के लिए चचेरे भाई सुनील के घर गया था। जुआ के लिए पैसे न देने पर सुनील और उसके 3 भाईयों ने मिलकर बबलू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 3 महीने पहले ही बना था पिता
बबलू 4 भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इसके अलावा तीन भाई बंटी सिंह, सचिन कुमार और अंकित भी गांव में साथ रहते हैं। छोटे भाई सचिन ने बताया- पुलिस कह रही है कि नशे में विवाद हुआ, पर मेरा भाई शराब नहीं पीता था। 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। 3 महीने पहले ही उसको एक बेटा शरद हुआ था। बड़ा बेटा राज 3 साल का है। पत्नी दुर्गेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
डिबाई कोतवाली प्रभारी रवि रतन ने बताया- मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही अरेस्टिंग कर जेल भेजा जाएगा। ———————————– ये खबर भी पढ़िए… इंजीनियर देवर का भाभी ने प्राइवेट पार्ट काटा:आगरा में चाकू से वार किए, AIIMS रेफर; अगले महीने होने वाली है शादी आगरा में भाभी ने चाकू से इंजीनियर देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोप है कि दिवाली की रात 2 बजे महिला देवर के कमरे में घुसी और चाकू से हमला किया। युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक खून से लथपथ छटपटा रहा था, जबकि भाभी वहीं खड़ी थी। परिवार ने युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली AIIMS रेफर कर दिया। युवक की अगले महीने यानी नंवबर में शादी पड़ी है। घटना थाना बरहन क्षेत्र के गांव खेड़ी अडू में हुई। पढ़िए पूरी खबर…