मेरठ पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपी को मार गिराया। मुठभेड़ सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के पास हुई। पुलिस से घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से 25 हजार का इनामी शहजाद उर्फ निक्की (34) ढेर हो गया। उसके सीने में गोली लगी। SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया- बदमाश मेरठ के बहसूमा में मोहम्मदपुर शकिस्त का रहने वाला था। उस पर गैंगरेप, छेड़छाड़, पॉक्सो, चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। इसने 7 साल की एक बच्ची से दोस्त के साथ मिलकर रेप किया था। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर की आधी रात बाद 12.47 बजे शहजाद ने उस रेप पीड़ित बच्ची के घर बहसूमा में जाकर दो फायर किए थे। फायरिंग के 30 घंटे में ही शहजाद एनकाउंटर में मारा गया। यूपी में पिछले आठ घंटे में यह दूसरा और 16 दिन में 7वां एनकाउंटर है, जहां बदमाशों को ढेर कर दिया गया है। शहजाद के पिता रहीसुद्दीन और मां नसीमा ने बेटे की डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। दोनों ने कहा- हमें ऐसे दरिंदे बेटे से कोई मतलब नहीं है। उससे हमने 15 साल पहले ही रिश्ते खत्म कर दिए थे, मेरे लिए वो 15 साल पहले ही मर चुका था। उसे पुलिस ने सही सजा दी है। पुलिस ही लावारिस में उसे दफना दे। 3 तस्वीरें देखिए- पुलिस ने रोका तो बदमाश ने फायरिंग की SSP ने बताया- रविवार दिन में रेप पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बहसूमा थाने में आरोपी शहजाद पर हत्या की धमकी देने और फायरिंग करने की शिकायत की। इसके बाद से पुलिस की टीमें लगाई गईं। रात को SOG की टीम भी बदमाश की तलाश में लग गई। सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे जब बदमाश बाइक से जा रहा था तो सरुरपुर मोड़ पर उसे पुलिस ने रुकने को कहा। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। शहजाद के सीने में गोली लगी। फिर पुलिस टीम उसे पीएल शर्मा जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम और पुलिस मौके से सबूत जुटा रही पुलिस ने शहजाद की डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी है। एनकाउंटर वाली जगह एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना और भारी पुलिसबल पहुंचा है। फोरेंसिक टीम और पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है। यूजर्स बोले- ये दरिंदा पकड़ा जाना चाहिए दो दिन पहले ही बदमाश की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जताया था। लोगों ने शहजाद उर्फ निक्की की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दरिंदा खुलेआम घूम रहा है। पकड़ा जाना चाहिए, यह वहशी जिसे भी दिखाई दे तो पुलिस को सूचना दें।
शादी के 3 महीने बाद पत्नी तलाक लेकर छोड़ गई थी
पिता रहीसुद्दीन ने बताया- जब शहजाद 19 साल का था, तब इसकी शादी पास के ही गांव मवी की रहने वाली एक लड़की से कराई थी। शहजाद बचपन से ही क्रिमिनल माइंडेड था। हमें लगा शादी होने पर सही हो जाएगा। लेकिन, वो नहीं बदला। शादी के 3 महीने बाद ही उसकी पत्नी ने उससे तलाक ले लिया और छोड़कर चली गई। उसके बाद से शहजाद की किसी से शादी नहीं हुई। पिछले 15 सालों से शहजाद का अपने परिवार या रिश्तेदारों से कोई कांटेक्ट नहीं था। माता-पिता ने कहा- हमनें उसकी शक्ल भी 15 सालों से नहीं देखी है। इसके बाद शहजाद जेल चला गया, छूटकर आया तो भी वो घर नहीं आता था। बेरोजगारों की तरह आवारागर्दी में घूमता रहता था। ढेर बदमाश शहजाद की क्राइम हिस्ट्री जानिए… 20 जनवरी को जेल से छूटा, 5 दिन बाद गैंगरेप किया बहसूमा थाने के मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी शहजाद 2019 में स्कूटी चोरी के मामले में जेल गया था। स्कूटी चोरी से पहले उसने 5 साल की बच्ची से रेप किया था। शहजाद छोटी बच्चियों को चॉकलेट, टॉफी का लालच देकर बहलाता, अपने पास बुलाता। फिर उसके साथ रेप करता था। 20 जनवरी 2025 को वह जेल से छूटकर आया। जेल से छूटने के 5 दिन बाद 25 जनवरी को शहजाद ने बहसूमा थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची को 20 रुपए देने का लालच देकर अपने दोस्त के साथ मिलकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां गैंगरेप किया। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गए। बच्ची लहूलुहान हालत में थी। परिजनों का कहना है कि यदि 5 मिनट की देरी हो जाती तो बच्ची की जान भी जा सकती थी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन थाने लेकर पहुंचे। बच्ची की मां ने शहजाद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। शहजाद पर बहसूमा थाने में दो और भावनपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज है। महमूदपुर सिखेड़ा में छेड़छाड़ और भावनपुर थाने में चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है। हिस्ट्रीशीटर शहजाद उर्फ निक्की (66-A) के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, छह खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक स्पलेंडर बाइक और मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शहजाद पर बहसूमा थाने में छह और इंचौली थाने में एक यानी कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं। ये चोरी, छेड़छाड़ और रेप के हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था शहजाद
शहजाद के पिता रहीसुद्दीन उर्फ पप्पू थाने में चौकीदारी करते थे, अब गांव में नाई हैं। पिता ने कहा- आज मैं बहुत खुश हूं। पुलिस ने दरिंदे को मारकर बहुत बढ़िया किया। उसे उसके कर्मों की सजा मिली है। उसने दो लड़कियों की जिंदगी खराब कर दी थी। वो पहले भी दो बार जेल गया, मैंने उसकी कभी जमानत नहीं कराई। पिता बोला- न मैं उसका बाप, न वो मेरा बेटा
शहजाद के घर सोमवार दोपहर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पिता रहीसुद्दीन से पूछताछ की और उसे बेटे के एनकाउंटर की जानकारी दी तो पिता ने कहा- मैं पुलिस को शुक्रिया कहता हूं कि वो मर गया। मेरी भी फजीहत खत्म हो गई। हमने उसे बेदखल कर दिया था। न वो मेरा बेटा है, न मैं उसका बाप हूं। शुरू से आपराधिक दिमाग का था। पुलिस ही उसको लावारिस में दफना दे। मैं भी लंबे समय से उससे परेशान था। 8 घंटे में यूपी में 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर मेरठ में शहजाद का एनकाउंटर सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। इससे 8 घंटे पहले लखनऊ में लूट और हत्या का आरोपी 1 लाख का इनामी गुरुसेवक (29) मारा गया। वह शाहजहांपुर के पटाई पुवायां का रहने वाला था। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुसेवक ने बीते दिनों उन्नाव के ड्राइवर योगेश पाल और शाहजहांपुर के पुवायां में ड्राइवर अवनीश दीक्षित की हत्या कर कार लूट ली थी। 2017-25 तक 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से जुलाई 2025 तक यूपी पुलिस ने 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 14,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 30,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 9,000 से अधिक को गोली मारी गई।
————————— ये खबर भी पढ़िए- अफेयर या प्रॉपर्टी…मेरठ में महिला को क्यों मारी गोली: पति से 25 साल छोटी है; सौतेले बेटे से घर-दौलत को लेकर है झगड़ा मेरठ में महिला को उसके घर में घुसकर गोली मारने के मामले में पुलिस दो एंगल पर जांच कर रही है। पहला- प्रॉपर्टी और दूसरा- अफेयर। पुलिस को सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक भी दिखा है। बताया जा रहा है कि पुलिस खुलासे के काफी करीब पहुंच चुकी है। रविवार को नकाबपोश हमलावर ने महिला पर 2 राउंड फायर किए थे। एक गोली उसके घुटने में लगी, जबकि दूसरी सिर से छूकर गुजरी है। गोली लगने के दौरान फर्श पर गिरने से महिला के सिर में चोट आई है। पढ़ें पूरी खबर…