बेटी के सामने सुसाइड, कनपटी पर रिवाल्वर रख गोली चलाई:बुलेट सिर के आर-पार; अलीगढ़ में लाश के बगल में रोती रही मासूम

अलीगढ़ में म्यूजिक टीचर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। 2 साल की बेटी के सामने उसने लाइसेंसी रिवाल्वर कनपटी पर रखकर गोली चलाई। बुलेट सिर के आर-पार हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पिता दौड़े। कमरे का दरवाजा तोड़कर बेटे के कमरे में गए। अंदर एक कोने में बेटे की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। कुछ दूरी पर रिवाल्वर पड़ी थी। पास में 2 साल की बेटी रो रही थी। मामला शुक्रवार दोपहर का क्वार्सी इलाके के स्वर्ण जयंती नगर का है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सबूत इकट्‌ठा किए। परिजनों ने कहा कि आयुष अच्छा सिंगर था। अच्छी नौकरी न मिलने के कारण 3 महीने से डिप्रेशन में था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब पढ़िए पूरा मामला… पिता जय सक्सेना ने बताया- मैं प्रॉपर्टी डीलर हूं। मेरी पत्नी नीलम सरकारी स्कूल में टीचर है। जबकि बेटे आयुष (22) की पत्नी भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। शुक्रवार को मैं और पत्नी और बहू तीनों अपने-अपने काम पर गए थे। घर पर बेटा आयुष और उसकी 2 साल की बेटी ऊपर की मंजिल के कमरे में थे। दोपहर करीब 1.30 बजे मैं घर वापस लौटकर आया। बुजुर्ग हो चुका हूं, इसलिए नीचे के कमरे में ही बैठा हुआ था। अचानक ऊपर के कमरे से धमाके की आवाज आई। मैं ऊपर गया, तो 2 साल की बेटी कमरे के अंदर रो रही थी। दरवाजा खटखटाया, मगर वह अंदर से बंद था। मैं घबरा गया था। मैंने अपने पड़ोसी से मदद मांगी, उनके घर जाकर खिड़की से आयुष के कमरे में झांका, मगर वह नहीं दिखा। बस मेरी पोती रोए जा रही थी। फिर मैंने दरवाजा खुलवाने के लिए अपने प्लंबर को कॉल किया। वह 15 मिनट में आ गया। इसके बाद दरवाजा को तोड़कर हम लोग अंदर घुसे। हम लोग चौंक गए, क्योंकि जमीन पर आयुष पड़ा था, खून ही खून था। पिता की अलमारी से रिवाल्वर निकालकर लाया
पिता ने बताया, मेरी अलमारी में लाइसेंसी रिवाल्वर रखी रहती थी। आयुष मेरे कमरे में गया। अलमारी खोलकर रिवाल्वर निकालकर अपने कमरे में वापस आ गया। यहां करीब 2.30 बजे उसने खुद को गोली मारी। गोली सिर के करीब रखकर मारी गई, क्योंकि गोली आरपार हो गई थी। आयुष की बॉडी पुलिस को जमीन पर पड़ी मिली है। SHO बोले- वो बीमार था, स्कूल भी नहीं जा रहा था
क्वार्सी थाने के SHO नरेंद्र शर्मा ने कहा- इस घटना के बाद परिवार से बयान लिए गए हैं। उनका कहना है कि आयुष बीमार चल रहा था। वह 3 महीने से जॉब पर भी नहीं जा रहा था। उनका मानना है कि इसी डिप्रेशन में उसने खुद को गोली मारी है। फिलहाल आयुष के कमरे की छानबीन करके सही कारण का पता किया जा रहा है। उसकी बॉडी का पोस्टमॉर्टम भी करवाया जा रहा है, ताकि कुछ और फैक्ट भी सामने आ सके। ————————- ये भी पढ़ें :
कानपुर IIT छात्रा का केस लड़ेंगी निर्भया की वकील: बोलीं- ACP ने रेप और लव-जेहाद किया, ACP मोहसिन को सख्त सजा दिलाऊंगी कानपुर की IIT छात्रा का केस रेप और लव जेहाद का है। छात्रा पर गलत तरीके से कोर्ट की मदद से क्रॉस FIR दर्ज कराई गई है। ACP मोहसिन को हाईकोर्ट से मिली अरेस्टिंग और चार्जशीट पर स्टे को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दूंगी। आरोपी ACP मोहसिन को सख्त सजा दिलाऊंगी। छात्रा को इंसाफ दिलाने की जिम्मेदारी मेरी है। यह कहना है निर्भया का केस लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि का। पूरी खबर पढ़िए….