प्रयागराज में खाना बनने में देरी होने पर पति ने-पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट से दुखी महिला अपनी 6 साल की बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। यहां ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। बॉडी की पहचान करने में पुलिस को 24 घंटे लगे। परिवार ने कपड़ों से पहचाना कि ये महिला अर्चना (35) है। वह अपनी बेटी अनन्या के साथ गुरुवार को सोरांव इलाके मे ट्रेन के आगे कूद गई थी। पति बोला- खाना लेट हुआ तो थप्पड़ मार दिए थे
शुक्रवार को अर्चना का पति रामसूरत उर्फ गोपाल पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा। उसने हम अपने परिवार के साथ खेसारी का पुरवा बलकरनपुर लहटी गांव में रहते हैं। पुलिस ने उसको हिरासत में लिया है। रामसूरत ने बताया कि मेरा अर्चना से मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बताया कि गुरुवार को मुझे खेत पर जाना था। मगर खाना तैयार नहीं था। इसको लेकर हम दोनों में बहस हुई। मुझे गुस्सा आ गया तो मैंने उसके दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। फिर मैं घर से निकल आया। मगर वो सुसाइड कर लेगी, ये नहीं पता था। देवर ने बताया- पति-पत्नी में विवाद हुआ था
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे महिला के देवर शिव मूरत ने बताया- पति-पत्नी अलग रहते थे। जानकारी हुई थी, कि आपस में कुछ विवाद हुआ था। हम लोग काम पर गए थे। कुछ देर बाद पता चला कि ऐसी घटना हुई। फिर हम लोगों ने शुक्रवार को कपड़ा देखकर शिनाख्त की। विवाद क्या हुआ था, किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। 7 साल पहले हुई थी शादी
अर्चना की शादी 7 साल पहले रामसूरत के साथ हुई थी। उसका मायका प्रयागराज के फूलपुर इलाके के साऊडीह गांव में है। अर्चना और उसकी बेटी की मौत की खबर पाकर शुक्रवार को मायके वाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। जिन लोगों ने अर्चना को ट्रेन के आगे कूदते हुए देखा था, उन्होंने बताया कि वह करीब 20 से 25 मिनट तक पटरी के आसपास टहलती रही। ट्रेन आने पर अचानक बेटी के साथ पटरी पर आ गई। ट्रेन स्पीड में थी। इसलिए दोनों को बचाया नहीं जा सका। इस स्पॉट पर यह घटना हुई, उसके करीब में सघनगंज रेलवे स्टेशन है। लोग घटनास्थल पर आए, फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मगर पहचान के लिए टाइम लग गया। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया था। अब परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे हैं। सोरांव इंस्पेक्टर केशव वर्मा का कहना है कि शिनाख्त हो गई है। छह साल की बेटी थी जो लड़कों वाले कपड़े पहने थी। परिवार वालों से पूछताछ की गई है। पति से झगड़े की बात सामने आई है।