बेटे ने पिता, बहन और भांजी को मार डाला:प्रयागराज में लाश कुएं में फेंकीं; छोटे भाई के नाम प्रॉपर्टी करने से नाराज था

प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि बड़े बेटे मुकेश पटेल ने ही की। उसने पिता, बहन और भांजी को किडनैप कर लिया। इसके बाद तीनों को मारकर लाश कुएं में फेंक दीं। पिता राम सिंह (55) और बहन साधना देवी (21) के साथ भांजी आस्था (14) शुक्रवार रात 11 बजे से लापता थे। आस्था मुकेश पटेल की बड़ी बहन किरण की बेटी है। क्राइम ब्रांच ने आज मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। वारदात मऊआइमा थाना क्षेत्र की है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला
मामला प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के लोकपुर बिसानी गांव का है। यहां के रहने वाले राम सिंह के दो बेटे हैं। मुकेश पटेल (बड़ा) और मुकुंद लाल पटेल (छोटा) बेटा है। मुकेश पटेल शादीशुदा है और अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है। मुकुंद लाल अपने पिता राम सिंह उम्र 55 वर्ष और बहन साधना देवी उम्र 21 वर्ष के साथ रहता है। उसके साथ 14 साल की भांजी आस्था भी रहती है। आस्था मुकुंद की बड़ी बहन किरण की बेटी है। शनिवार शाम को बड़े भाई मुकेश पटेल ने छोटे भाई मुकुंद लाल पर फायरिंग कर दी थी। गोली मुकुंद लाल के कंधे में लगी। भाई पर फायरिंग कर मुकेश पटेल परिवार सहित फरार हो गया। मुकुंद को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उसने अपने पिता के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन बंद मिला। वह लगातार फोन लगाता रहा, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में उसके घर पुलिस गई तो ताला बंद मिला। परिवार को पुलिस के साथ मुकुंद लाल पहुंचा। उसकी मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। घर में एक जगह पर बिस्तर पर खून गिरा हुआ था। पूरे घर की तलाशी ली गई। गांवों में सर्च ऑपरेशन ड्रोन से चल रही थी तलाश
गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने गांव में दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया। ड्रोन से गांव और खेतों में चेकिंग की। घर के अंदर बिस्तर पर खून फैला होने से शक गहरा गया। तीनों की तलाश में टीमें लगी थीं। गांवों में सर्च ऑपरेशन, तलाशी, पूछताछ चल रही थी। सोमवार को पुलिस ने मुकेश पटेल की तलाश में छापेमारी की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ कि तीनों की हत्या कर लाशों को कुएं में फेंक दिया गया है। क्राइम ब्रांच ने बड़े बेटे मुकेश पटेल को पकड़ लिया। अब पुलिस अफसर लाश बरामदगी के लिए जा रहे हैं। आरोपी ने बताया- सारी संपत्ति छोटे भाई मुकुंद लाल को लिख दी थी। तीनों को मारने के बाद तमंचे से मुकुंद को गोली मारने आया था। गोली कंधे में लगी तो भाग गया था। एक साल पहले जमीन मकान छोटे बेटे को लिखा
मुकेश पटेल और भाई मुकुंद लाल पटेल के बीच रंजिश संपत्ति को लेकर हुई। एक साल पहले पिता राम सिंह ने अपनी जमीन, मकान छोटे बेटे मुकुंद के नाम लिख दिया था। इसी बात से लेकर मुकेश का पिता राम सिंह और भाई मुकुंद से झगड़ा हुआ था। तब से रंजिश बढ़ती गई। बहन किरण का आरोप है कि खेत लिखाने के चक्कर में भाई मुकेश पटेल तीनों का अपहरण कर ले गया और हत्या कर दी। ————————- ये खबर भी पढ़ें… CA पत्नी बोली- पति नपुंसक, सुहागरात पर पता चला, ससुरालवालों ने कहा- जेठ से बच्चा पैदा करो आगरा में एक चार्टेंड एकाउंटेंट (CA) युवती की धोखे से एक नपुंसक युवक से शादी करा दी गई। शादी के बाद सुहागरात पर पत्नी का यह बात पता चली। इसके बाद ससुराल वालों ने कहा कि बेटे का इलाज चल रहा, जल्द ही ठीक हो जाएगा। इसके 5 महीने बाद भी पति सही नहीं हुआ। इसके बाद ससुरालवाले युवती पर जेठ से बच्चा पैदा करने का दबाव बनाने लगे। पढ़ें पूरी खबर…