‘मैं 70 साल का हूं। मेरे 6 बच्चे हैं। अपनी प्रॉपर्टी को सभी बच्चों में बराबर बांटना चाहता हूं। लेकिन, बड़ा बेटा और बहू पूरी संपत्ति अपने नाम कराना चाहते हैं। इसलिए रोज मारते-पीटते हैं। रस्सी में बांधकर रखते हैं। खाना मांगने पर डंडे से पीटते हैं। मुझे कई बार कुत्ते की जूठी रोटी तक खिला दी। विरोध करने पर लातों से मारा। अब उनके साथ नहीं रहना चाहता हूं। वे मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। उसने मुझे और अपने भाइयों को झूठे केस में फंसाने के लिए जहर खा लिया था। वो मेरी हत्या करा सकते हैं।’ ये कहना है इज्जतनगर थाना इलाके के रहपुरा चौधरी इलाके में रहने वाले मुकद्दर का। वह बरेली में शुक्रवार को अपने बेटों के साथ SSP ऑफिस शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। उन्होंने भास्कर रिपोर्टर से बात कर अपनी आपबीती बयां की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… ‘मां को पैर से मारा था, उसकी मौत हो गई; अब मेरी जान के पीछे पड़ा’
मुकद्दर ने बताया- बड़े बेटे शाकिर ने छह साल पहले पैसे के लिए अपनी मां हमीदन के साथ भी मारपीट की थी। उसके सीने पर लात मारी थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अब वही बेटा मेरी जान लेने के लिए पीछे पड़ा है। हत्या की धमकी देता है। डर के कारण मुझे छोटे बेटे के घर में छिपकर रहना पड़ रहा है। अगर मेरे साथ कोई अनहोनी हुई तो इसके लिए शाकिर जिम्मेदार होगा। 8 दिसंबर को मेरी हत्या का प्रयास किया
मुकद्दर ने बताया- 8 दिसंबर को शाकिर, उसकी पत्नी रिहाना, बेटी लइवा मेरे घर पहुंचे। मैं अपने छोटे बेटे शारिक के साथ रह रहा था। शाकिर ने अंदर घुसते मेरी गर्दन पर पैर रख दिया। जान से मारने की कोशिश की। छोटे बेटे शारिक ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीट दिया। धमकी दी कि जमीन उसके नाम नहीं हुई तो ऐसा कांड करेगा कि पूरा जिला हिल जाएगा और सारे बेटे झूठे मुकदमों में फंस जाएंगे। अपने भाइयों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा चुका है
छोटे भाई शारिक के मुताबिक, शाकिर बेग अपराधी किस्म का व्यक्ति है। अक्सर लोगों को परेशान करता रहता है। उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं। उसने कुछ समय पहले अपने छोटे भाई पर पत्नी और बेटी से छेड़छाड़ का फर्जी केस दर्ज कराया था। किसी तरह से बेटा उस केस से बरी हो पाया। पुलिस बोलीं- जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया- इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी के रहने वाले एक बुजुर्ग, एसएसपी ऑफिस आए थे। उन्होंने अपने बड़े बेटे पर आरोप लगाया कि वो उनके साथ मारपीट करता है। उन्हें खाने को भी नहीं देता है। उन्होंने बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ——————- ये खबर भी पढ़ें ‘सीएम की बदौलत सवा लाख का चश्मा पहनता हूं’:बाराबंकी में योगी के सामने पद्मश्री किसान बोले, 30 हजार को रोजगार दे रहा सीएम योगी शुक्रवार को बाराबंकी पहुंचे। यहां पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर ‘खेती की बात खेत पर’ किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने योगी की जमकर तारीफ की। कहा- मैंने खेती और सरकार की बदौलत ही आज सवा लाख रुपए का चश्मा पहन रखा है। मजदूरों को सालाना 2 करोड़ की मजदूरी सालाना दे रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें