बॉलीवुड एक्टर दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग:हित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी,

बरेली में बॉलीवुड एक्टर दिशा पाटनी के घर (विला नम्बर 40, सिविल लाइन्स बरेली) पर फायरिंग हुई है। दिशा के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है। क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि भाईयों, आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है। इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्या देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे। फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी
पोस्ट में आगे कहा गया कि ये मैसेज सिर्फ इनके लिए है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए है। हम हमारे धर्म की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक है और उनकी रक्षा करना हमारा पहला फर्ज है।