बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार को मथुरा पहुंची। बरसाना में उन्होंने श्रीजी मंदिर में पूजा की। दर्शन कर माथा टेका। मंदिर सेवायत चंदर गोस्वामी ने उन्हें ओढ़नी उढ़ाई। मीडिया में बातचीत के दौरान शिल्पा ने कहा- मैं पहली बार राधारानी के पावन धाम आई हूं। मैं बहुत दिन से मथुरा आने की सोच रही थी। अब मुझे यह मौका मिला है। कहा- राधारानी के दर्शन कर मेरे मन को सुकून मिला। अद्भुत धाम है। यह स्थान वास्तव में दिव्य और अद्वितीय है। मुझे बरसाना आकर बहुत अच्छा लगा। खबर अपडेट की जा रही है…..