बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का सोमवार को चौथा दिन है। दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा हरियाणा से होते हुए धीरे-धीरे वृंदावन की ओर बढ़ रही है। यात्रा के साथ करीब 30 हजार लोग चल रहे हैं। दो किलोमीटर तक भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं, जिनके हाथों में भगवा ध्वज है। दिल्ली से कुछ लोग ट्रकों से यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। वे ढोल-नगाड़े बजाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद में राजस्थान के मेवाड़ राजघराने के लक्ष्यराज सिंह आज यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान एक भक्त धीरेंद्र शास्त्री के गले से लिपटकर खूब रोया। इस पर धीरेंद्र ने उसे समझाया। इसके अलावा, बदायूं के रहने वाले तेजपाल और उनके भाई अपनी मां को पालकी में बैठाकर यात्रा के साथ चल रहे हैं। फरीदाबाद में ही एक डॉक्टर के घर से विस्फोटक मिलने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘अगर इसका मकसद यात्रा को नुकसान पहुंचाना था, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन हमें इस देश की आर्मी और कानून पर पूरा भरोसा है।’ पदयात्रा पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा। कहा- ये साधु-महात्मा सिर्फ नेता बनने के लिए इतना ड्रामा करते हैं। ये साधु-महात्मा फेमस होना चाहते हैं। चर्चा में आने के बाद कोई न कोई पॉलिटिकल पार्टी जॉइन कर लेंगे। इसके बाद स्वामी चिन्मयानंद और साक्षी महाराज की तरह सांसद बन जाएंगे। आज की पदयात्रा की तस्वीरें देखिए… कल अनिरुद्धाचार्य शामिल हुए थे पदयात्रा का समापन 16 नवंबर को वृंदावन में होगा। सोमवार को यात्रा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य शामिल हुए थे। वे धीरेंद्र शास्त्री के साथ भजन में झूमते नजर आए और भगवा ध्वज लहराया। दोनों ने सड़क पर बैठकर पूड़ी और आलू की सब्जी खाई। यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था-हिंदुओं, भारतीय सेना को पैसा दान करो ताकि ज्यादा गोला-बारूद आ सके और पाकिस्तान को उड़ाया जा सके।बच्ची, तू काली बन, लेकिन बुर्का वाली मत बन।” पदयात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…